शरीर के लिए प्रोटीन बेहद जरुरी है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, बालों की लंबाई बढ़ाने और त्वचा की रंगत निखारने के लिए जरुरी माना जाता है लेकिन प्रेग्नेंसी में प्रोटीन कितना लेना चाहिए और इस दौरान शरीर के लिए यह क्यों जरुरी है यह बात बहुत से कम लोग जानते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि प्रेग्नेंट महिलाएं सही मात्रा में प्रोटीन न लें तो इसके कारण गर्भ में पल रहे शिशु के विकास में दिक्कतें आ सकती हैं और जन्म के बाद उसे कई बीमारियों का खतरा रहेगा। आज यानी की 27 फरवरी को नेशनल प्रोटीन डे मनाया जाता है ऐसे में आज आपको बताते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए। आइए जानते हैं।
प्रेग्नेंसी में इसलिए जरुरी है प्रोटीन
एक्सपर्ट्स के अनुसार, प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं का निर्माण और उनकी मरम्मत करने में मदद करेगा। प्रेग्नेंसी में यह और भी ज्यादा जरुरी होता है। शिशु के मस्तिष्क, मांसपेशियां और बाकी अंगों के विकास में यह मदद करेगा। इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान प्रोटीन आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनाएगा। इसका सेवन करने से हार्मोन तथा एंजाइम का निर्माण करने में भी मददगार साबित होगा।

प्रेग्नेंसी में इतनी मात्रा में लें प्रोटीन
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और बाकी स्वास्थ्य संगठनों की मानें तो सामान्य स्थिति में व्यस्क महिलाओं को रोज 50-55 ग्राम प्रोटीन की जरुरत होती है वहीं प्रेग्नेंसी में मात्रा बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी के हर पड़ाव पर महिलाओं को अलग-अलग मात्रा में प्रोटीन की जरुरत पड़ती है। पहली तिमाही में एक दिन में 55-60 ग्राम, दूसरी तिमाही में एक दिन में 70-75 ग्राम और तीसरी तिमाही में 75-80 ग्राम में एक दिन प्रोटीन की जरुरत होती है। यदि प्रेग्नेंट महिलाओं का वजन ज्यादा हो या फिर वह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है तो उनमें प्रोटीन की मात्रा और भी ज्यादा होती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
इन चीजों से लें प्रोटीन
प्रेग्नेंट महिलाओं को डाइट में प्रोटीन से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए जैसे दूध, दही, पनीर, छाछ, मूंग दाल, मसूर दाल, राजमाह, सोयाबीन, मेवे, बादाम, अखरोट, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे, चिकन और मछली।
प्रोटीन की कमी से होगी ये समस्याएं
यदि आप प्रेग्नेंसी यदि आपको पूरी मात्रा में प्रोटीन नहीं मिलेगा तो बच्चे के भ्रूण का अच्छे से विकास नहीं पाएगा। आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है, इम्यून सिस्टम कमजोर होगा, समय से पहले हो जाएगी डिलीवरी, जन्म के समय कम होगा शिशु का वजन।

इस बात का भी रखें ध्यान
प्रेग्नेंट महिलाओं के प्रोटीन बहुत जरुरी है। यह शिशु के संपूर्ण विकास और मां के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करेगा। अच्छी मात्रा में प्रोटीन और बैलेंस्ड डाइट करे। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
