आजकल की जिंदगी ऐसी है कि लोगों को खाना खाने का समय नहीं मिल पाता। बहुत से लोग सुबह का नाश्ता स्किप कर देते हैं, लेकिन सुबह का हेल्दी नाश्ता न सिर्फ आपके हेल्थ को बेहतर बनाता है और साथ ही शरीर ऊर्जा से भरा रहता है। ऑफिस जाने के चक्कर में सुबह का नाश्ता नहीं कर पाते और फिर पूरा दिन आलस से भरा और कम एनर्जी वाला बीतता है। ऐसे में अगर आप भी हर रोज ऑफिस जाने के चक्कर में नाश्ता नहीं करके जाते तो आपके लिए हम जल्दी तैयार होने वाला एक बेहतरीन और हेल्दी नाश्ता लेकर आए हैं।

Healthy Breakfast

हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाने के लिए आपको चाहिए 50 ग्राम ओट्स, 50 ग्राम मूसली, एक से तीन अंजीर, कुछ बादाम, 15 से 20 किशमिश, एक चम्मच शहद, दो चम्मच पीनट बटर, आधा गिलास दूध, केला और सेब।

ओट्स वाला हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

सुबह-सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट खाने के लिए सबसे पहले 50 ग्राम ओट्स, 50 ग्राम मूसली, अंजीर, बादाम, 15-20 किशमिश, एक चम्मच शहद, दो चम्मच पीनट बटर लें और एक कटोरे में डाल दें। इसके बाद इसमें आधा गिलास दूध डाल दें और रातभर भिगोकर रख दें। जब सुबह फ्रेश हो जाएं तो उसके तुरंत बाद ही इसमें मनपसंद फल काट कर डाल लें। सुबह-सुबह इस हेल्दी ब्रेकफास्ट खाने से पूरे दिन आपकी बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *