जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं वो ग्रीन टी जरुर पीते हैं। इसको पीने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होगा और वजन को मेंटेन रखने में भी मदद मिलेगी। खासतौर पर जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए ग्रीन टी एक बेस्ट ऑप्शन रहेगी। नियमित तौर पर इसका सेवन करने से पाचन मजबूत होगा और ब्लोटिंग कंट्रोल रहेगी। ग्रीन टी में यदि आप कुछ नैचुरल चीजें डालकर पिएंगे तो इसका नैचुरल कंटेंट बढ़ जाएगा। इसके अलावा ग्रीन टी में तुलसी डालकर पीना भी बेहद फायदेमंद साबित होगा। आइए आज आपको बताते हैं कि इससे आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे होंगे।

दिमाग रहेगा शांत

तुलसी को माइंड रिलैक्स वाली हर्ब भी माना जाता है। इन पत्तों को ब्रेन टोनिक की दवाईयां बनाने में भी इस्तेमाल होता है ऐसे में यह चाय पीने से आपका ब्रेन रिलैक्स रखने में मदद मिलेगी। इसको पीने से स्ट्रेस और एंग्जायटी भी दूर होगी।

पाचन रहेगा स्वस्थ

यदि आपका पाचन खराब है तो आपके लिए ग्रीन टी और तुलसी से बनी चाय एक बेस्ट ऑप्शन रहेगी। तुलसी और ग्रीन टी दोनों ही पाचन क्रिया को तेज बनाने में मदद करेंगे। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग, अपच, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याओं में भी राहत मिलेगी। खाना खाने के बाद तुलसी वाली ग्रीन टी यदि आप पिएंगे तो आपका पाचन स्वस्थ होगा।

सर्दी-खांसी में रहेगी फायदेमंद

ग्रीन टी में यदि आप तुलसी पिएंगे तो इससे इसकी तासीर गर्म होगी ऐसे में सर्दी-खांसी होने से इसका सेवन करना फायदेमंद रहेगी। सर्दियों के इस मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए यह फायदेमंद साबित होगी। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलेगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स बीमारियों को भी दूर रखेंगे।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

वजन घटाने के लिए तुलसी वाली ग्रीन टी भी फायदेमंद रहेगी। इसका सेवन करने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा और आपको भूख नहीं लगेगी। यह आपके कैलोरी इनटेक को भी कम करेगी।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

यह दोनों ही इम्यूनिटी बूस्टिंग हर्ब्स होती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आप रोज तुलसी वाली ग्रीन टी पिएंगे तो इससे बीमारियों का खतरा कम होगा। इसे पीने से बीमारियों और मौसम में होने वाले बदलाव के कारण इंफेक्शन का खतरा भी कम होगा।

ऐसे बनाएं ग्रीन टी

.इस चाय को बनाने के लिए एक पैन में एक कप गर्म पानी कर लें।

. अब इसमें 1 चम्मच ग्रीन टी और 1 चम्मच सूखी तुलसी डालें।

. इसको अच्छे से पका लें और जब टी का रंग बदलने लगे तो इसको छान लें।

. फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालकर पिए लें ।

. दिन में 2-3 बार तुलसी वाली ग्रीन टी पीने से आपको कई फायदे होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *