एथलीट को अच्छी तरह से काम करने के लिए स्टैमिना और फिटनेस की जरुरत होती है। ऐसे में उनके लिए सप्लीमेंट्स के साथ-साथ प्रोटीन के लिए चिकन-मटन भी खाना पड़ता है। कई सारे एथलिट्स और क्रिकेटर्स मटन चिकन खाते हैं लेकिन आपको शायद न पता हो कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली पिछले 7 साल से पूरी तरह से वेजिटेरियन डाइट ले रही हैं। इस बात का खुलासा खुद विराट ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने इस फैसले को अपने सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया है। ऐसे में यदि आपको भी लगता है कि फिट रहने के लिए नॉनवेज फूड्स की जरुरत है तो यहां आपको वेजिटेरियन फूड्स के फायदे बताते हैं।
मोटापा होगा कम
नॉन वेजिटेरियन फूड्स में वेजिटेरियन फूड्स में कम कैलोरी और कम फैट पाया जाता है। फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज से भरपूर आहार आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखेंगे। इन फूड्स को खाने से आपको अनहेल्दी खाने की इच्छा भी कम होगी। इसके अलावा आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी और मोटापे का खतरा कम होगा।

कैंसर का खतरा होगा कम
कुछ शोधों में यह बात साबित हुई है कि वेजिटेरियन फूड्स खाने से कुछ तरह के कैंसर जैसे कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होगा। इन फूड्स में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो सेल्स को नुकसान से बचाएंगे और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ भी बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
दिल संबंधी बीमारी का खतरा होगा कम
वेजिटेरियन खाने में सैचुरेटेड फैट्स और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होगी। इन्हें खाने से दिल संबंधी रोगों का खतरा कम होगा। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। वेजिटेरियन फूड्स में पाए जाने वाले पोषक तत्व ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और धमनियों में जमे प्लाक को रोकने में मदद करेंगे। इस खाने से दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होगा।
पाचन रहेगा स्वस्थ
वेजिटेरियन फूड्स में फाइबर ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में यदि आप इस तरह का खाना खाएंगे तो पाचन क्रिया अच्छी तरह से चलेगी और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। फाइबर आंतों के लिए भी फायदेमंद रहेगा और आंत के बैक्टीरिया को संतुलित रखेगा।
टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी होगा कम
वेजिटेरियन फूड्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। ऐसे में यह फूड्स ब्लड शुगर का स्तर तेजी से नहीं बढ़ाएंगे। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह फूड्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करेंगे। इसे खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होगा।
नॉनवेज फूड्स सेहत के लिए खतरनाक
कुछ स्टडीज में यह बताया गया है कि जो लोग नॉन वेजिटेरियन फूड्स खाते हैं उनकी जिंदगी कम होती है। ऐसे लोगों में क्रोनिक बीमारियों का खतरा दूसरों से ज्यादा होता है। डायबिटीज, हार्ट संबंधी बीमारियां और हाइपरटेंशन की समस्या भी ऐसे लोगों को ज्यादा घेरती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
