फलों का सेवन करने से आपके शरीर को कई जरुरी पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए डॉक्टर भी बीमार होने पर फल खाने के लिए कहते हैं। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ आपके शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में भी मदद करेंगे। यदि आप फलों का सेवन करते हैं तो आपको कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलेगी इसलिए डॉक्टर जब कोई बीमार होता है तो उसे फलों से बना जूस पीने के लिए कहते हैं। आपने सेब, संतरा, मौसंबी का जूस तो कई बार पिया होगा लेकिन आपने कच्चे पपीते का जूस पिया है। यदि नहीं तो आपको बता दें कि यह जूस आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। कच्चे पपीते में विटामिन, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं ऐसे में यह आपके पाचन को स्वस्थ रखने से लेकर कई समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कच्चे पपीते का जूस पीने के फायदे बताते हैं।
पाचन बनेगा मजबूत
कच्चे पपीते में पेपेन नाम का एंजाइम पाया जाता है। यह आपकी पाचन क्रिया को बेहतर बनाएगा और खाने को तेजी से पचाने में भी मदद करेगा। इसे पीने से आपको कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। यदि आपको पाचन संबंधी कोई भी दिक्कत रहती है तो कच्चे पपीते का जूस फायदेमंद रहेगा।

लिवर होगा डिटॉक्स
कच्चा पपीता लिवर संबंधी समस्याएं भी दूर करता है। फैटी लिवर जैसी समस्याओं को कम करने में भी यह बेहद कारगार माना जाता है। यह शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालेगा और आपके लिवर को हेल्दी बनाए रखेगा।
वजन होगा कम
यह जूस वजन घटाने में भी मदद करेगा। कच्चे पपीते में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। ऐसे में यदि आप इसे खाएंगे तो आपका मेटाबॉल्जिम बढ़ेगा और शरीर में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में मदद मिलेगी।
स्किन बनेगी ग्लोइंग
अगर आपकी स्किन ड्राई, बेजान या पिंपल्स से भरी है तो भी कच्चे का जूस आपके लिए नैचुरल स्किन टोनर की तरह काम करेगा। इससे स्किन की गंदगी साफ होगी और डेड स्किन भी कम होगी। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और यंग बनाएंगे। यदि आप जूस पिएंगे तो झुर्रियां और फाइन लाइन्स भी कम होगी।
हार्मोनस होंगे बैलेंस
कच्चा पपीता खाने से महिलाओं के हार्मोन्स भी बैलेंस रहते हैं। यह पीरियड्स के दौरान होने वाला असंतुलन और मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन को कम करने में फायदेमंद साबित होगा।
इस तरह बनाएं जूस
. जूस को बनाने के लिए कच्चे पपीते के टुकड़े मिक्सर में डालें।
. फिर मिक्सी के जार में करीब 1 गिलास पानी डालकर अच्छे से ब्लैंड करें।
. अब इस मिश्रण को छानकर एक गिलास में निकाल लें।
. इसमें नींबू का रस और शहद डालें।
. आपका टेस्टी कच्चे पपीते से बना जूस तैयार है।

कच्चे पपीते का जूस आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे पीने से पाचन, हार्ट, त्वचा अच्छी रहेगी। इसके अलावा यह इम्यूनिटी को कम करने और कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद करेगा। यदि आप अपनी हेल्थ अच्छी रखना चाहते हैं तो इस जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
