मां बनना अपने आप में एक अलग सा ही एहसास होता है। जब कोई महिला मां बनती है तो शरीर में कई प्रकार के बदलाव होने लगते हैं। जिसमे महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का उतार-चढ़ाव होने लगता है।इसका असर स्किन पर भी पड़ता है। दरअसल कुछ महिलाओं में प्रेग्नेंसी के दौरान त्वचा रूखी यानि ड्राई स्किन की समस्या हो जाती है। कई बार डीहाइड्रेशन भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है। हालांकि, यह कोई घबराने वाली बात नहीं है। प्रेग्नेंसी में ये होना आम है। लेकिन बहुत ज्यादा ड्राईनेस होना सही नहीं माना जाता है। ऐसे में इसके बारे में जान्ने की जरूरत है।
प्रेग्नेंसी में ड्राई स्किन क्यों होती है
बता दें प्रेग्नेंसी के दौरान ड्राई स्किन होना एक आम बात है। इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। अगर आपको यह समस्या हो रही है। तो ऐसे में डॉक्टर के पास जाने के बजाय पहले आप घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं। लेकिन समस्या ज्यादा बढ़ने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बता दें इसके पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
दरअसल प्रेग्नेंसी के दौरान मां के शरीर से ही भ्रूण को पानी मिलता है। ऐसे में अगर आप कम पानी पीती हैं तो इससे ड्राई स्किन की समस्या होने का खतरा बढ़ता है
ऐसे में हार्मोन्स में बदलाव होते हैं, जिस कारण त्वचा की इलास्टिसिटी कम होने लगती है और मॉइश्चर भी कम हो जाता है। ऐसे में स्किन ड्राई हो सकती है
इस स्थिति में कई बार त्वचा में खिंचाव आता है, जिससे ड्राई स्किन की समस्या होती है
कई बार मौसम में नमी आना या बदला मौसम भी इसकी वजह हो सकती है
प्रेग्नेंसी में ड्राई स्किन से राहत पाने के तरीके
पानी के इनटेक को बढ़ाएं ताकि डीहाइड्रेशन से बच सकें
ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें
ऐसे में ज्यादा कैफीन का उपयोग करने से बचें
ऐसे में मॉइश्चुराइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही ठंडे पानी से नहाएं
