आजकल के समय में बढ़ता वजन लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। एक तो मोटापा व्यक्ति की पर्सनालिटी पर खराब असर डालता है और साथ ही गंभीर बीमारियों को जन्म देता है। और फिर लोग इसे कम करने के लिए तमाम तरह के जतन करते रहते हैं। दरअसल गलत खानपान वजन बढ़ने का कारण बनता है, उसी तरह कुछ खास चीजों का सेवन वजन पर काबू पाने में मददगार भी हो सकता है और इन्हीं में से एक है चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स।

ये दोनों बीज सुपरफूड तो हैं ही साथ ही खासकर वेट लॉस के लिए बेहद फायदेमंद है। लेकिन यहां बात आती है कि मोटापे से जल्दी छुटकारा पाने के लिए चिया सीड्स या फ्लैक्स सीड्स में से किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होगा? तो चलिए जानते हैं।

चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स में अंतर

चिया सीड्स में 486 कैलोरी, प्रोटीन 16.5g, 34g फाइबर, 17.8g ओमेगा-3 फैटी एसिड, 42g कार्बोहाइड्रेट, उच्च एंटीऑक्सीडेंट; वहीं फ्लैक्स सीड्स में 534 कैलोरी, 18.3g प्रोटीन, 27g फाइबर, 22.8g ओमेगा-3 फैटी एसिड, 28g कार्बोहाइड्रेट, उच्च एंटीऑक्सीडेंट। जैसा कि यहां बताया गया है कि दोनों ही बीज पोषक तत्वों से भरपूर हैं। ऐसे में इन्हें खाने से आपको एक साथ कई फायदे मिल सकते हैं। लेकिन वेट लॉस के लिए फाइबर और प्रोटीन की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

फाइबर और प्रोटीन

आपको बता दें कि फाइबर और प्रोटीन को वेट लॉस के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। फाइबर से आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है और प्रोटीन, फाइबर की तरह ही फूड क्रेविंग को कम करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इससे आपकी बॉडी अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न करती है, जो वेट लॉस में मददगार है।

फिर क्या है फायदेमंद?

हेल्थ लाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार फ्लैक्स सीड्स में घुलनशील फाइबर चिया सीड्स के मुकाबले ज्यादा होता है। वहीं, इस प्रकार का फाइबर भूख को नियंत्रित करने में शामिल हार्मोन को बेहतर ढंग से ट्रिगर करता है। जिससे वेट लॉस में भी बेहतर मदद मिलती है।

सेवन करने का तरीका

इसके सेवन के लिए एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट सेवन कर लें। भिगोकर खाने के अलावा आप इसे पीसकर स्मूदी, दही, दलिया या सलाद में मिलाकर भी खा सकते हैं। ऐसे में अगर आप अच्छे नतीजे चाहते हैं तो चिया और फ्लैक्स सीड्स को एक साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *