बहुत से लोगों को ये परेशानी है कि उनके बाल झाड़ू जैसे नजर आते हैं और छूने में ड्राई महसूस होते हैं। इसका मतलब ये हुआ आपको बालों की बनावट को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास टिप्स की मदद लेनी पड़ेगी। बालों का अंदर से हाइड्रेट रहना और साथ ही ऑयलिंग भी जरूरी है। बालों में ब्लड सर्कुलेशन का तेज रहना भी जरूरी है ताकि बालों को ऑक्सीजन, पोषण मिले सके। ऐसे में आप इन 2 विटामिन की मदद ले सकते हैं।

झाड़ू जैसे बालों को बनाएं सिल्की

Vitamin E

ड्राई बालों को सिल्की बनाने में विटामिन ई का योगदान मददगार हो सकता है। आपको बता दें कि विटामिन E एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है जो स्कैल्प में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। इस वजह से बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। ब्लड सर्कुलेशन तेज होगा, क्योंकि विटामिन ई रक्त प्रवाह को बढ़ा सकता है। आपको बता दें कि विटमिन ई तेल उत्पादन को संतुलित करता है और स्कैल्प को नमी मिलती है। इससे बालों का टैक्सचर बना रहता है।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसे लगाने के लिए ड्राई हेयर में विटामिन ई को नारियल तेल या फिर अरंडी के तेल में मिलाकर लगाएं। एलोवेरा में भी विटामिन ई मिलाकर बालों में लगा सकते हैं।

Vitamin C

विटामिन ई के अलावा आर झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बनाने के लिए विटामिन सी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये स्कैल्प को साफ करने के साथ बालों को चमक देता है। इसके इस्तेमाल से एक तो बालों की बनावट अच्छी होती है और साथ ही बाल गहराई से नरिश होते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

विटामिन सी को इस्तेमाल करने के लिए इसे दही में मिलाकर बालों में लगाएं। लगाने के बाद स्कैल्प की मसाज करें और ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें। तो ऐसे में इन कुछ टिप्स की मदद से आपके बालों में जान आ सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *