बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस श्रेया सरन के फैंस दीवाने हैं। उनकी एक्टिंग के अलावा फैंस उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। श्रेया दो बच्चों की मां होने के बाद भी खुद को काफी फिट रखती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिटनेस का राज फैंस को बताया है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि श्रेया सरन कैसे खुद को फिट रखती हैं।
सुबह की शुरुआत करती हैं ऐसे
एक्ट्रेस ने बताया कि वह अपने सुबह की शुरुआत आयुर्वेदिक ड्रिंक, मेडिटेशन, डांस, योग और अच्छी डाइट के साथ करती हैं। हेल्दी लाइफस्टाइल से श्रेया सिर्फ मानसिक ही नहीं शारीरिक तौर पर भी फिट रहती हैं।

मेडिटेशन करती हैं जरुर
श्रेया ने कहा कि वह मेडिटेशन करने से उन्हें मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा वह योग करती हैं। योग से उनका शरीर के लचीलापन बढ़ता है। अपने दिन की शुरुआत मेडिटेशन और योग भी करती हैं। श्रेया खुद को खुश रखती है इससे वह अपना हर काम पूरी एकाग्रता से करती है। खेलकूद, ट्रेवल और मेडिटेशन के जरिए वह अपनी जिंदगी को बैलेंस को रखती हैं।
30-45 मिनट करती हैं योगा
श्रेया सुबह या शाम अपने बिजी शैड्यूल से समय निकालकर 30-45 मिनट तक योगा करती हैं। योग में वह ईशा और प्राणायाम जैसे आसन करती है। योग करने के बाद एक्ट्रेस मेडिटेशन करती है इससे शांति और आराम मिलता है।
स्विमिंग भी है फेवरेट एक्टिविटी
एक्ट्रेस को स्विमिंग भी बहुत अच्छी लगती है। खुद को एक्टिव रखने के लिए यह उनकी फेवरेट हॉबी है इससे उनका पूरा शरीर की एक्टिविटी होती है। इसके अलावा स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी एक्ट्रेस की फिटनेस का हिस्सा हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DFFR5s3C-Sv/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
पिलेट्स भी है एक्ट्रेस का खास हिस्सा
योग भी एक्ट्रेस की रुटीन का हिस्सा है। इससे उनके शरीर में लचीलापन और दिमाग स्वस्थ रहता है। पिलेट्स भी श्रेया की पसंदीदा एक्सरसाइज है इससे उनकी कोर मजबूत होती है और शरीर पर भी कंट्रोल रहता है।
डांस भी करती हैं जरुर
श्रेया डांस भी करना पसंद करती है। इससे भी वह खुद को ज्यादा एक्टिव रख पाती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि आपकी फिटनेस बोरिंग नहीं बल्कि मजेदार होनी चाहिए। इसे करने में आपको मजा आना चाहिए और प्रेशर बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
