स्किन को हेल्दी रखने के लिए पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल बहुत अच्छा है। इनमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं। पुदीने की पत्तियां ठंडक प्रदान करने में मददगार है जिससे त्वचा की बनावट बेहतर होती है। इसके यूज से सूजन और रेडनेस कम होगी। साथ ही इसके बहुत से फायदे हैं तो चलिए जानते हैं।
पुदीने का पानी
इसको बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को धोकर रख लें। इसके बाद पुदीने की पत्तियों को पीस लें। जिनमें आपको नमक, नींबू का रस और गुड़ मिलाना है। इसके बाद थोड़ा सा पानी डाल लें और सेवन कर लें।
पुदीने के पानी के फायदे
पाएं हाइड्रेटेड स्किन
पुदीने की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाने और त्वचा को होने वाले नुकसान को रोकने में मददगार है। इसकी मदद से आपकी त्वचा डिटॉक्स होगी और फिर एक ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलेगी। इस तरह से आप पुदीने का पानी का सेवन कर त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने और एक मुलायम स्किन के लायक बन सकते हैं।
एक्ने की समस्या से छुटकारा
ये तो आपको पता ही होगा कि पुदीना अपने उच्च एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। मुंहासों के दागों को दूर करने के लिए ये एक बेहतरीन उपचार बन सकता है। माना जाता है कि इससे त्वचा अच्छी तरह से साफ होती है और छिद्र खुल जाते हैं। आपको ये भी बता दें कि पुदीने की पत्तियों में सैलिसिलिक एसिड और विटामिन ए भी मौजूद होता है, जो दो अद्भुत स्किनकेयर तत्व हैं। इससे त्वचा के सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करने और तनावपूर्ण ब्रेकआउट को रोकने में मदद मिलती है।
एंटी एंजिंग में मददगार
पुदीने की पत्तियों के इस्तेमाल से रोमछिद्र कस जाते हैं और त्वचा में नमी बनी रहती है। नींबू और पुदीने का पानी से भी त्वचा को हाइड्रेट किया जा सकता है। इसके सेवन से आप अंदर से तरोताजा फील करेंगे और झुर्रियां, फाइन लाइन्स की समस्या कम होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
