एक तरफ जहां सोशल मीडिया हमारा मनोरंजन का साधन है वहीं दूसरी तरफ यह हमें कई ऐसी चीजों से रूबरू करवाता है जिसे देख लोगों के होश उड़ जाते हैं। ऐसे में आप खाने की चीजों को ही ले लीजिए। बीते कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर खाने में कुछ अन्य चीजे निकलने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में अब गुजरात से भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। दरअसल वीडियो में एक चिप्स के पैकेट में सड़ा हुआ मेंढक पाया गया है। वहीं इस मामले को लेकर खाद्य अधिकारी इसकी जांच में लगे हुए हैं।
वहीं दूसरी और वंदे भारत एक्सप्रेस में भोपाल से आगरा की यात्रा के दौरान एक यात्री के खाने में मरा हुआ कॉकरोच पाया गया है। लगातार ऐसे के मामले सामने आने से लोग काफी परेशान हो चुके और उनमें खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता नियंत्रण को लेकर चिंताएं पैदा हो गई हैं।
चिप्स के पैकेट से निकला मरा हुआ मेंढक

गुजरात के जामनगर में रहने वाले जास्मीन ने बताया कि 18 जून को उसकी चार साल की भतीजी ने शाम को अपने घर के पास के दुकान से एक चिप्स का पैकेट खरीदा था। जब वह चिप्स खा रही थी तभी उसे मेंढक दिखा और डर कर पैकेट को नीचे फेंक दिया। जिसके बाद वो मुझे आकर इसके बारे में जानकारी दी। जब मैंने अपनी आँखों से उस चिप्स के पैकेट में मरा हुआ मेंढक देखा तो मेरे होश उड़ गए। जिसके बाद मैंने इस मामले की जानकारी देने के लिए बालाजी वेफर्स के डिस्टीब्यूटर और कस्टमर केयर को कॉल किया। लेकिन उनकी तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। जिस वजह से मैंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इस मामले की जानकारी दी।
वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मामले की जानकारी मिलते ही वो जांच के लिए पहुंचे। अधिकारियों ने चिप्स के नमूने लिए साथ ही वे उस दुकान पर भी गए जहां से बच्ची ने चिप्स का पैकेट खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने चिप्स के पैकेट में एक मरा और सड़ा हुआ मेंढक मिलने के मामले को स्पष्ट किया ही। बताया जा रहा है कि मेंढक बालाजी वेफर्स के क्रंचेक्स पैकेट में निकला है।
वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के खाने में निकला कॉकरोच
वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस में भोपाल से आगरा की यात्रा के दौरान एक यात्री ने जब खाने का आर्डर किया तो उसके खाने से मरा हुआ कॉकरोच निकला है। जिसके बाद उस यात्री खाने की फोटो क्लिक की और सोशल मीडिया x पर शेयर कर दी। साथ ही पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि 18-06-24 को मेरे चाचा और चाची वंदे भारत में भोपाल से आगरा जा रहे थे। जब उन्होंने ट्रेन में खाने का ऑर्डर किया तो उसमे कॉकरोच मिला। कृपया विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और सुनिश्चित करें कि ऐसा दोबारा न हो। जिसके बाद आईआरसीटीसी ने माफी जारी की और कहा कि हम आपके इस यात्रा अनुभव के लिए माफी मांगते हैं। वही हमने संबंधित सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है। साथ ही हमने उत्पादन और लॉजिस्टिक्स की निगरानी भी और बढ़ा दी है।
पहले भी आ चुके हैं कई ऐसे मामले
बता दें कि इससे पहले भी मुंबई में आइसक्रीम खाती महिला को इंसान की उंगली मिली थी। वहीं नोएडा की एक महिला को कनखजूरा और बिहार एक एक कॉलेज कैंटीन के खाने में सांप का बच्चा मिला था। जिसके बाद एक महिला ने हर्षे के चॉकलेट सिरप में एक मरा हुआ चूहा मिला। ऐसे में लगातार खाने में ऐसी की चीजे निकलने से लोग काफी गुस्से में है।
