चेहरे पर अनचाहे बाल हो तो लोग बहुत परेशान हो जाते हैं, खासकर महिलाएं। वे अपने चेहरे से बालों को हटाने के लिए बहुत से उपाय करती हैं। प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, वहीं इन प्रोडक्ट में कई ऐसे केमिकल होते हैं, जिससे स्किन या तो खराब हो जाती है या फिर खराब होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी चेहरे के बालों से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ देसी उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आपको राहत मिल सकती है।
फिटकरी का उपयोग
रेज़र या वैक्सिंग के बजाय फिटकरी की मदद से आप चेहरे के बालों को हटा सकते हैं। आपको बता दें कि फिटकरी में एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो बालों के ग्रोथ को धीमा करते हैं और त्वचा को क्लीन करने में मददगार होते हैं।
सामग्री
इसकी सामग्री में आपको चाहिए एक चम्मच फिटकरी पाउडर, पांच चम्मच गुलाब जल, नारियल तेल और
मॉइस्चराइजर।
लगाने का तरीका
इसे लगाने के लिए सबसे पहले आपको फिटकरी और गुलाब जल को सही से मिलाना है और इससे एक पतला पेस्ट तैयार करना है। अब जब ये मिश्रण तैयार हो जाए तो चेहरे पर आए अनचाहे बालों वाली जगह पर लगाएं। लगाने के बाद इस मिश्रण को सूखने दें। सूखने के बाद इसे फिर से लगाएं और कुछ बीस मिनट के लिए छोड़ दें। अब तय समय के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। धोने के बाद चेहरे पर नारियल तेल या फिर कोई मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें। इसे एक हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
