अक्सर कई बार लोगों को अपने से बड़े उम्र के लोग पसंद आते हैं। महिलाओं की बात करें तो उन्हें कई बार अपने से बड़े उम्र के पुरुष पसंद आते हैं। बालों की सफ़ेदी के बावजूद भी महिलाओं को बड़े उम्र के पुरष हॉट लगते हैं जैसे मिलिंद सोमन और जॉर्ज क्लूनी। अगर जिस लड़की को सलमान ख़ान या रितिक रौशन को डेट करना का मौका मिले तो वो क्यों नहीं करेंगी। वैसे पुरुषों की सेक्स अपील ही नहीं है, जो लड़कियों को उनकी ओर खींचती है, बल्कि इसके कई और कारण भी हैं।

बड़े पुरुष को डेट करने के फायदे

रिश्ते को लेकर कन्फ़्यूज़ नहीं होते

अपनी उम्र से अगर छोटी उम्र की लड़की को कोई बड़ा व्यक्ति डेट कर रहा होता है तो उसके मन में कमिटमेंट को लेकर बहुत ज़्यादा उठापटक नहीं होती। वैसे युवा पुरुष कमिटमेंट को लेकर डरते रहते हैं और ऐसे में बड़ी उम्र के पुरुष रिश्ते को लेकर क्लीयर हो जाते हैं।

लुक्स को लेकर सहज होना

वैसे यहां उन पुरुषों की बात नहीं हो रही, जो ख़ुद को यंग दिखाने के लिए कोशिश करते रहते हैं, बल्कि उन लोगों की बात हो रही है जो अपनी उम्र को शालीनता से स्वीकार करते हैं। शरीर को लेकर सहज रहना और कॉन्फ़िडेंट रहना। और यही कॉन्फ़िडेंस युवा लड़कियों को आकर्षित करता है।

आर्थिक रूप से स्टेबल होना

बड़े उम्र के लोग अपने करियर में एक मुक़ाम पर पहुंच चुके होते हैं तो ज़ाहिर है कि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे।

बिस्तर में अच्छा होना

इस मामले में उनके अनुभव पुराने हो चुके होते हैं तो वे बिस्तर पर काफ़ी कॉन्फ़िडेंट होंगे, जिसका असर परफ़ॉर्मेंस पर भी दिखता है। अक्सर बड़ी उम्र के पुरुष आर्ट ऑफ़ लव मेकिंग में मास्टर होते हैं।

मैच्योर

ये तो आपको पता ही होगा कि लड़कियां अक्सर हमउम्र लड़कों की तुलना में ज्यादा मैच्योर होती हैं, तो अगर आपका पार्टनर आपसे उम्र में बड़ा होगा तो उसकी मैच्योरिटी लेवल आपसे मैच करेगी।

आपका ख़्याल रखते हैं

हमउम्र पार्टनर की तुलना में वे आपका ध्यान कहीं ज़्यादा रखेंगे, क्योंकि ऐसे पुरुष बेवजह यहां-वहां नहीं भटकते।

अच्छा करियर

अगर आप उम्र में बड़े पुरुष को डेट कर रहे हैं तो स्वाभाविक है कि वे अपने करियर में अच्छा कर रहा होगा और सेटल्ड होगा। और आपकी उम्र के पुरुष अभी तक अपने करियर की राह तय कर पाने की उलझन में होंगे।

आत्ममुग्ध नहीं होगा

वे खुद से ज्यादा आपकी खुशी को पहल देगा, क्योंकि ऐसे पुरुष ज्यादातर कम आत्ममुग्ध होते हैं।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *