बदलते इस मौसम में ज्यादा ठंडी चीजें, मसालेदार खाना या इंफेक्शन के कारण गले में जलन हो सकती है। कई बार तो जलन हल्की होती है लेकिन कभी-कभार यह आपके लिए इतनी खतरनाक हो सकती है कि आपको खाने-पीने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में इससे राहत पाने के लिए लोग कई तरह की दवाईयां भी खाते हैं लेकिन नैचुरल चीजों का सेवन करने से आप समस्या से राहत पा सकते हैं। हर्बल चाय एक अच्छा ऑप्शन होगी। जड़ी-बूटियों से बनी चाय न सिर्फ आपके गले की जलन शांत करेगी इसे पीने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। यह चाय शरीर में गर्माहट भी लाएगी और हानिकारक बैक्टीरिया वायरस से भी बचाव करेगी। तो चलिए आपको बताते हैं यह ड्रिंक का सेवन आप कैसे कर सकते हैं।
कढ़ी पत्ते से बनी चाय
इन पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यह गुण गले की इंफेक्शन को दूर करेंगे। इसके साथ ही चाय में आप हल्दी इस्तेमाल कर सकते हैं यह आपके गले की सूजन दूर करेगी।
सामग्री
कढ़ी पत्ते – 5-6
पानी – 1 कप
हल्दी – 1 चुटकी
शहद – 1 चम्मच

ऐसे बनाएं चाय
. सबसे पहले पानी में कढ़ी पत्ते डालकर उबाल लें।
. फिर इसमें हल्दी मिलाएं और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
. तय समय के बाद इसको छान लें और शहद मिलाएं।
. शहद मिलाकर इसे गुनगुना करके पिएं।
सौंफ-इलायची से बनी चाय
इन दोनों चीजों में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपके गले की जलन कम करेंगे। इसका सेवन करने से आपके गले को ठंडक मिलेगी और गले की खांसी और खराश से भी राहत मिलेगी।
सामग्री
सौंफ – 1 छोटा चम्मच
इलायची – 2
पानी – 1 कप
शहद – 1 चम्मच
ऐसे बनाएं चाय
. सबसे पहले पानी उबाल लें।
. अब इसमें सौंफ और इलायची डालें।
. इसमें 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
. अब इस चाय को छान लें। इसमें शहद मिलाएं और गुनगुना करके पिएं।
अमलतास के फूलों से बनी चाय
इसमें प्राकृतिक तौर पर ठंडक देने वाले गुण पाए जाते हैं। यह गुण गले की जलन और सूजन कम करेंगे। इसके अलावा यह चाय आपके शरीर को भी डिटॉक्स करेगी और आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी।
सामग्री
अमलतास का गूदा – 1 छोटा टुकड़ा
पानी – 1 कप
गुड़ या शहद – 1 चम्मच

ऐसे बनाएं चाय
. सबसे पहले अमलताल से गूदे को पानी में डालकर उबाल लें।
. फिर इसको 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
. तय समय बाद इसको छान लें।
. अब इसमें गुड़ या शहद मिलाकर पिएं।
गले की जलन या फिर खराश से यदि आप परेशान है तो ये 3 हर्बल चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इससे आपको समस्या से राहत भी मिलेगी और आपकी ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
