इस डिजिटल युग में लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल डेली रुटीन का हिस्सा बन चुके हैं। ऑफिस वर्क से लेकर ऑनलाइन क्लासेज और स्टडी के लिए घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठना पड़ता है जिसके कारण हाथों में दर्द, जकड़न और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लगातार टाइपिंग और माउस का इस्तेमाल करने के कारण मांसपेशियों पर दबाव पड़ेगा। इससे हाथों में सुन्नपन, जलन और अकड़न जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। यदि समय रहते समस्या ध्यान न दिया जाए तो यह बढ़ भी सकती है और कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। इस समस्या से बचने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज और सही पॉश्चर आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। तो चलिए आज आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताते हैं जिन्हें करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होगी और दर्द में राहत मिलेगी। आइए जानते हैं।

इसलिए होता है हाथों में दर्द

लैपटॉप का लगातार इस्तेमाल करने से यदि आपके हाथों में दर्द हो रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

. ज्यादा देर तक जब आप कम करते हैं तो इसके कारण हाथ में ब्लड सर्कुलेशन की कमी हो सकती है जिसके कारण सूजन और दर्द हो सकती है।

. हाथों और कलाई की गलत स्थिति होने के कारण नसों पर असर पड़ेगा। इसके कारण आपकी नसों में दर्द हो सकती है।

. यदि आप लगातार एक ही पोजिशन में बैठते हैं तो इस आदत से हाथ की मांसपेशियां सख्त होती हैं। इसके कारण भी आपको हाथों में दर्द हो सकता है।

. लंबे समय तक यदि आप टाइपिंग करेंगे तो इससे हाथों की मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इससे भी आपके हाथों में सूजन और दर्द हो सकती है।

. कार्पल टनल सिंड्रोम जिसमें ज्यादा देर तक टाइपिंग करने से उंगलियां और कलाई में सुन्नता और झनझनाहट हो सकती है।

ये एक्सरसाइज रहेगी फायदेमंद

रिस्ट रोटेशन एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज को करने से कलाई की जकड़न कम होगी, हाथों की मांसपेशियां मजबूत बनेगी और कर्पल टनल सिंड्रोम का जोखिम कम होगा।

इस तरह करें एक्सरसाइज

. सबसे पहले अपने हाथों को फैला लें।
. फिर कलाई को घड़ी की दिशा में धीरे-धीरे घुमाएं।
. 10 बार कलाई घुमाने के बाद इसको विपरित दिशा में भी दोहराएं।
. रोज कम से कम 2-3 मिनट तक यह एक्सरसाइज करें।

टेबल प्रेस एक्सरसाइज

इसे करने से आपकी कलाई और हथेली की मांसपेशियां मजबूत होगी, हाथों की ताकत बढ़ाने में मदद मिलेगी, उंगलियों और कलाई का दर्द कम होगा।

इस तरह करें एक्सरसाइज

. इस एक्सरसाइज को करने के लिए पहले टेबल पर अपनी हथेली सीधा रखें।
. फिर हथेली को टेबल पर हल्का सा दबाएं और 5-10 सैकेंड तक ऐसे ही दबाव बनाकर रखें।
. इसके बाद धीरे-धीरे दबाव छोड़ दें।
. यह रुटीन इसी तरह 10-15 बार दोहराएं।

क्लेंच एंड रिलीज एक्सरसाइज

इसे करने से आपकी उंगलियां और हाथ की मांसपेशियां रिलैक्स होगी, ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा, हाथों की मजबूती बढ़ेगी।

इस तरह करें एक्सरसाइज

. सबसे पहले अपने हाथ की मुट्ठी कसकर बंद कर लें।
. फिर इसको 5 सैकेंड तक ऐसे ही पकड़ कर रखें।
. धीरे-धीरे फिर मुट्ठी खोलें और उंगलियों को पूरी तरह से फैला लें।
. यह प्रक्रिया कम से कम 10-15 बार तक दोहराएं।

यदि आप लगातार लैपटॉप इस्तेमाल करते हैं और इस वजह से आपके हाथों में दर्द महसूस हो रही है तो 3 एक्सरसाइज अपनी डेली रुटीन में शामिल जरुर करें। इससे न सिर्फ आपके हाथों का दर्द कम होगा बल्कि मांसपेशियां भी मजबूत बनेगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *