वेट लॉस के लिए लोग बहुत से पापड़ बेलते हैं। कोई डाइट फॉलो करता है, कोई फास्टिंग और कोई एक्सरसाइज करता है। लेकिन डाइट का वेट लॉस करने में बहुत बड़ा हाथ है। डिटॉक्सीफाइंग फूड्स को डाइट में शामिल करने से वेट लॉल के काम में आसानी आ सकती है।
जैसे कि नारियल पानी, ये वेट लॉस में तेजी लाने के साथ मेटाबोलिज्म भी तेज करता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है और कई समस्याओं में कमी आती है। तो ऐसे में आपको यहां बताया जाएगा कि वेट लॉस के लिए नारियल पानी का किस तरह सेवन किया जाए।
नारियल पानी के साथ चिया सीड्स

इसके लिए आपको चाहिए नारियल पानी, चिया सीड्स, शहद और नींबू का रस। सबसे पहले इसे बनाने के लिए आपको करना ये है कि चिया सीड्स को भिगोकर रख दें और दस मिनट तक ऐसे ही रहने दें। उसके बाद थोड़ा शहद और नींबू का रस मिला दें। अब इन सभी चीजों को मिलालें और ड्रिंक को आराम से पी लें।
नारियल पानी के फायदे
. नारियल पानी के सेवन से पेट का मेटाबोलिज्म तेज होता है और साथ ही पाचन क्रिया में तेजी आती है। इससे शरीर के सारे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्सीफाई होता है, जिस वजह से वजन घटने में मदद मिलती है।
. नारियल पानी फाइबर से भरपूर होता है जो पाचन क्रिया को तेज करता है। फाइबर से भरपूर नारियल पानी आंतों की गति को तेज करने में मददगार है, जिससे बॉडी के टॉक्सिन फ्लश ऑउट हो जाते हैं।
. अब त्वचा की समस्याओं की बात करें तो भी नारियल पानी काफी काम का है। इसके सेवन से स्किन डिटॉक्सीफाई होती है और साथ ही त्वचा अंदर से डिटॉक्स होती है और आपको ग्लोइंग स्किन मिल पाती है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है त्वचा की खूबसूरती बढ़ाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
