मोटापे को कम करने के लिए अगर आप डाइटिंग पर हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। अक्सर मोटापे को कम करने के लिए शुगर से पूरी तरह परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई लोग होते हैं जो शुगर खाने से नही हटते या उन्हें बहुत पसंद होता है। इसी चक्कर में वे शुगर के हेल्दी विकल्प खोजते रहते हैं और ऐसे में गुड़ और शहद को सबसे पहले चुना जाता है। लेकिन यहां आपको बताया जाएगा कि गुड़ और शहद में से आपके लिए क्या ज्यादा बेहतर हो सकता है।
गुड़ और शहद
शहद नेचुरल शुगर का एक बेहतरीन स्त्रोत है, क्योंकि ये मधुमक्खियों द्वारा फूलों के रस से बनाया जाता है। शहद में बॉडी के लिए जरूरी कई पोषक तत्व, एंटीऑक्सिडेंट, एंजाइम और मिनरल्स होते हैं। वहीं दूसरी तरफ गुड़ गन्ने के रस से बनता है और रिफाइंड चीनी का एक हेल्दी विकल्प है। गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे जरूरी मिनरल्स मौजूद हैं।
वजन घटाने के लिए क्या चुनें
कैलोरी कंटेंट और ग्लाइसेमिक इंडेक्स
शहद और गुड़ की तुलना करें तो शहद में कम कैलोरी होती है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन की एक रिपोर्ट के अनुसार एक चम्मच शहद में लगभग 64 कैलोरी होती है और गुड़ में प्रति चम्मच लगभग 65-70 कैलोरी होती है। वहीं, गुड़ की तुलना में शहद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। कम जीआई वाले खाद्य पदार्थ ब्लड शुगर लेवल को बेहतर ढंग से कंट्रोल करते हैं और बॉडी में फैट कम जमा होता है। आसान भाषा में बोलें तो गुड़ का जीआई ज्यादा होता है, ऐसे में ये ब्लड शुगर लेवल में तेजी से वृद्धि का कारण बन सकता है।
पोषक तत्व और एनर्जी बूस्टर
शहद में मौजूद एंजाइम और एंटीऑक्सिडेंट मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करते हैं और जब मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है तो बॉडी ज्यादा कैलोरी बर्न करती है। दूसरी तरफ शहद प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत है और इससे थकान दूर होती है। आप ओवरईटिंग नहीं करते, जिससे आपका कैलोरी इंटेक और कम हो जाता है। गुड़ भी फायदेमंद है लेकिन इसमें कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए।
कैसे करें शहद का सेवन
इसके सेवन के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और नींबू मिलाकर पी सकते हैं, लेकिन शहद को पानी में नहीं उबालना। अगर दिन के समय ग्रीन टी पीते हैं तो उसमें आधा चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही शक्कर की जगह शहद को मीठे व्यंजनों में उपयोग करें। लेकिन ध्यान रखें कि सही मात्रा और संतुलन ही वेट लॉस का सबसे महत्वपूर्ण नियम है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
