अपने फिटनेस रूटीन में ऐनी हैथवे का सबसे बड़ा राज है वेरायटी। वह हर दिन अलग-अलग वर्कआउट करती हैं ताकि वह बोर न हों। कार्डियो के रूप में रनिंग, स्विमिंग, और साइकलिंग करना पसंद करती हैं। फ्लेक्सिबिलिटी और कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए वह पिलेट्स और योग करती हैं, वहीं मसल्स टोन करने के लिए वेट ट्रेनिंग और फिट रहने के लिए डांस भी करती हैं। वह हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन जिम जाती हैं, ताकि उनकी फिटनेस बनी रहे।

सुबह की एक्सरसाइज

सुबह के समय ऐनी को एक्सरसाइज करना बहुत पसंद है। उनका मानना है कि सुबह का वर्कआउट पूरे दिन को एनर्जेटिक और पॉजिटिव बनाता है। सुबह के समय वर्कआउट करने से एंडोर्फिन्स (हैप्पी हारमोन) रिलीज होते हैं, जो पूरे दिन को खुशनुमा बना देते हैं। इसके बाद, वह अपने दिन की टु डू लिस्ट पर फोकस करती हैं और अपने जीवन को एक्टिव बनाए रखती हैं। सीढ़ियां चढ़ना और स्ट्रेचिंग उनके रूटीन का हिस्सा है।

एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट

ऐनी हैथवे एक एंटी-इन्फ्लेमेटरी डाइट का पालन करती हैं। वह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करती हैं, जिनमें रंग-बिरंगी सब्जियां मुख्य होती हैं। प्रोटीन के लिए, वह सेइटन और टेम्पेह का सेवन करती हैं, जो मांसाहारी विकल्पों का एक बेहतरीन आहार है। यह डाइट न सिर्फ उनकी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि उनकी स्किन और ऊर्जा को भी बनाए रखती है।

पॉजिटिव माइंडसेट और खुश रहना

ऐनी हैथवे के अनुसार, सकारात्मक मानसिकता से उनका जीवन आसान और खुशनुमा होता है। वह हमेशा मुस्कुराती रहती हैं और हर स्थिति में पॉजिटिविटी ढूंढती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से उन्हें काफी मानसिक शांति मिलती है, जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखता है।

मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज

स्ट्रेस से बचने और मानसिक शांति पाने के लिए ऐनी मेडिटेशन और गहरी श्वास की एक्सरसाइज करती हैं। इन अभ्यासों से उन्हें मानसिक शांति और फोकस मिलता है। वह 10-15 मिनट तक मेडिटेशन करती हैं, किताबें पढ़ती हैं, और म्यूजिक सुनती हैं, जो उन्हें मानसिक रूप से मजबूत और ऊर्जा से भरपूर बनाता है।

अच्छी नींद का महत्व

स्वस्थ और फिट रहने के लिए ऐनी हैथवे 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेती हैं। उनका मानना है कि नींद से शरीर जल्दी रिकवर होता है और स्किन भी ताजगी से भरपूर रहती है। सोने से पहले, वह स्क्रीन से दूर रहती हैं, हल्का हर्बल टी पीती हैं और किताबें पढ़ती हैं, जो उनकी नींद को और भी बेहतर बनाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *