बहुत लोग मानते हैं कि बच्चे हो तो तुम्हें किस बात की ही टेंशन होगी। अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं और अपने बच्चों की चिंता को गंभीरता से नहीं लेते तो आप यहां गलत हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें पता चला कि एक लाख में से 7 बच्चों की मौत सुसाइड से होती है और इनमें से 80 प्रतिशत मामलों में महीने पहले तक भी बच्चों के कारण डॉक्टर पहचानने में असफल रहे।

जानकारी के अनुसार बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को समझना और उनका सही समय पर इलाज करना उनके विकास के लिए बहुत जरूरी होता है। पर अक्सर हम लोग बच्चों में चिंता और अवसाद के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि वे खुलकर अपने विचार और भावनाएं व्यक्त नहीं कर पाते। इसलिए इस लेख में बच्चों में चिंता और अवसाद के शुरुआती लक्षणों के बारे में बात की जाएगी ताकि आप सही समय पर कोई कदम उठा पाएं।

शुरुआती लक्षण

जो बच्चे चिंता से जूझ रहे होते हैं, उनमें अक्सर आपको तंग या घबराहट जैसा दिखेगा। वे किसी न किसी चीज के बारे में सोचते रहेंगे। इस वजह से वे अपनी मनपसंद गतिविधियों में भी हिस्सा नहीं ले पाते और नए अनुभवों से डरते हैं। माता-पिता से दूर जाने से कतराएंगे, स्कूल जाने का डर, बाहर न जाने के लिए पेट दर्द या सिर दर्द जैसे बहाने।

बच्चों में डिप्रेशन की पहचान

वे छोटी-छोटी बातों पर रोएंगे और ज्यादा चिड़चिड़े हो जाएंगे। वे या तो कभी बहुत ज्यादा सोएंगे या बहुत कम। वे हर चीज के लिए दोषी महसूस करेंगे। पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे और फोकस करने में मुश्किल फील करेंगे। किसी भी काम को पूरा करने में कठिनाई महसूस करेंगे और हमेशा किसी दूसरी जगह खोए रहेंगे।

इस तरह करें बच्चों की मदद

सबसे पहले अपने बच्चों को भावनाएं व्यक्त करने का अवसर दें। उन्हें सुनें और समझे, जहां जरूरी लगे वहां समझाएं भी। उन्हें एक नियमित दिनचर्या में रखें, ताकि उन्हें सुरक्षा का अहसास हो और चिंता कम हो। उन्हें ध्यान, योग या खेल जैसी गतिविधियों की तरफ लगाएं ताकि उनका मानसिक तनाव कम हो। उनके साथ समय बिताएं। अगर उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति में कोई बदलाव हो तो ध्यान दें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *