बहुत से ऐसे लोग हैं जो अक्सर वेट लॉस और बैलेंस करने के बारे में सोचते रहते हैं तो आपको बता दें कि आप अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करके वेट लॉस में तेजी ला सकते हैं। बस खाने में ये वाली रोटी को शामिल करें और फिर देखें कि किस तरह आपका मेटाबोलिज्म तेज होता है और फिर शरीर में जमा फैट कम हो जाएगा। ये रोटी खाने से एक तो आपका पेट भरा रहेगा और बेकार की भूख नहीं लगेगी तो चलिए जानते हैं इस रोटी के बारे में।

हाई फाइबर रोटी

इस रोटी की रेसिपी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आप सब्जियां, पोहा, ओट्स और बाकी मोटे अनाजों की मदद ले सकते हैं। ये लो कैलोरी वाली रोटी है लेकिन इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी है, जो वेट लॉस में मददगार है। साथ में ये रोटी आपके पेट का मेटाबोलिक रेट तेज करती है, ऐसे में फिर आप जो भी खाते हैं वो तेजी से पच जाता है।

हाई फाइबर रोटी बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए गाजर, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, पोहा, ओट्स, बेसन या बाजरे के आटा। इसके लिए सब्जियां जैसे गाजर, शिमला, प्याज और हरी मिर्च को सबसे पहले चॉप कर लें। अब इसमें पोहा और ओट्स दोनों को पानी में भिगोकर थोड़ी देर के लिए रख दें। इसके बाद बेसन या बाजरे का आटा लें और बाकी सब्जियां, पोटा और ओट्स मिला लें। सभी को मिलाएं और एक आटा तैयार कर लें। फिर इस आटे की रोटी बनाएं और फिर इसे आराम से बनाकर खा लें।

तड़का दही

तड़का दही के लिए प्याज को लच्छेदार तरीके से काटें, इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल डाल लें। जिसके बाद करी पत्ता और काली सरसों डाल दें, फिर प्याज, नमक और बाकी मसाले। इसके बाद दही लें और प्याज का तड़का लगा दें।ऐसे में वेट लॉस के लिए इन दो चीजों को सेवन जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *