डेली लाइफ की आदतें, खान-पान और जिंदगी जीने का तरीका सीधे-सीधे सेहत को प्रभावित करता है। इन्हीं सब समस्याओं के कारण शरीर को छोटी बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में खुद को हेल्दी रखना आज के समय में एक बड़ी चुनौती हो गया है। यदि आप भी हेल्दी रहना चाहते हैं तो कुछ एक्टिविटीज को अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इससे आपका शरीर एक्टिव रहेगा और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनेगा और आप मौसमी बीमारियों से भी बचे रहेंगे। इन्हें करने से आपका शरीर भी एनर्जेटिक रहेगा। डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट लवलीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने हेल्दी एक्टिविटीज के बारे में बताया है तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी एक्टिविटी हैं जो आपके शरीर को हेल्दी रखेगी।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C-pyaP3PwyN/?utm_source=ig_web_copy_link
शवासन
इस आसन को करने से आपके शरीर को आराम मिलेगा। यह योग की सबसे आसान मुद्रा मानी जाती है। इसको करने से आप सिरदर्द, थकान और अनिद्रा जैसी समस्याओं से बचेंगे। इसके अलावा यह आसन आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करेगा और याददाश्त को तेज करने में मदद करेगा। इसे करने से आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ अच्छी होगी। रोज 10-15 मिनट इसका अभ्यास जरुर करें।
साइकिलिंग
रोज साइकिलिंग करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। इससे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होंगी। इसके अलावा दिल का भी कई बीमारियों से बचाव होगा। रोज यदि आप एक घंटे तक साइकिलिंग करेंगे तो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स दूर होगी।

वेट लिफ्टिंग
हेल्दी रहने के लिए आप वेट लिफ्टिंग कर सकते हैं। इसे करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होगी और मेटाबॉलिक रेट बढ़ेगा। इसकी मदद से आप डिप्रेशन और तनाव से भी बचाव रहेगा। 30 साल की उम्र के बाद वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इससे शरीर का दर्द भी दूर होगा हालांकि जब भी इस एक्सरसाइज की आप शुरुआत करें तो एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।
आउटडोर गेम्स
फिट और हेल्दी रहने के लिए आपके लिए आउटोडोर गेम्स खेल सकते हैं। कुछ लोग एक्सरसाइज करना पसंद नहीं करते ऐसे में यदि आप भी एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो डेली रुटीन में स्विमिंग, टेनिस बैडमिंटन जैसे खेल सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियां भी मजबूत होगी और आप फिट भी रहेंगे।
कार्डियो
कार्डियो एक्सरसाइज आपको हेल्दी रखने के लिए बेहद फायदेमंद रहेगी। इसे करने से आपके शरीर को मजबूती मिलेगी। यह एक्सरसाइज आपके दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होगी। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने के लिए भी कार्डियो एक्सरसाइज आपके लिए लाभकारी रहेगी।

इस बात का भी रखें ध्यान
स्वस्थ रहने के लिए आप डेली रुटीन में इन आदतों को शामिल करें। इसके अलावा अपने व्यस्त लाइफस्टाइल से थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। इस दौरान आप एक्सरसाइज, वॉकिंग या फिर अपनी मनपसंदीदा हॉबी कर सकते हैं। इससे आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों ही अच्छी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
