गुड़हल के फूल लगभग हर घर में इस्तेमाल होते हैं। साज-सजावट, रंगोली बनाने में और पूजा में इनका इस्तेमाल होता है। यह फूल न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाएंगे बल्कि स्किन पर भी चार-चांद लगाते हैं। खासतौर पर त्वचा के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है। गुड़हल के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो झुर्रियां और झाईयां कम करने में मदद करेंगे। सिर्फ फूल ही नहीं बल्कि इन फूलों से बना तेल भी त्वचा को कई फायदे देता है तो चलिए आपको बताते हैं कि आप इस तेल का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

स्किन पर गुड़हल के फूलों का तेल लगाने के फायदे

दाग-धब्बे होंगे दूर

इस तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन पर पिंपल्स और एक्ने बढ़ाने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकेंगे। यदि आप नियमित तौर पर यह तेल इस्तेमाल करते हैं तो मुहांसे और दाग-धब्बों की समस्या दूर होगी।

स्किन टोन होगी बेहतर

यह तेल आपके डेड स्किन सेल्स को हटाएगा। इसे इस्तेमाल करने से त्वचा को डीप क्लीन करने में मदद मिलेगी। ब्यूटी एक्सपर्ट्स की मानें तो रात में सोने से पहले त्वचा पर गुड़हल के फूल से बने तेल की मसाज करने से स्किन टोन बेहतर होगी।

झाईयां और झुर्रियां होगी दूर

इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहेगी। त्वचा पर यह तेल लगाने से स्किन की झाईयां और झुर्रियां भी दूर होगी।

ब्लैक और व्हाइट हैड्स होगा दूर

इस तेल में मैलिक एसिड मौजूद होता है। ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से स्किन को अंदर से एक्सफोलिएट करने में मदद मिलेगी। यदि नियमित तौर पर इसे लगाएंगे तो ब्लैक और व्हाइट हैड्स से भी छुटकारा मिलेगा।

स्किन दिखेगी ग्लोइंग

गुड़हल के तेल में पाए जाने वाले विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हाइड्रेट रखेंगे। इससे स्किन में कोलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ेगा। नियमित तौर पर इसे इस्तेमाल करने से आपकी स्किन ग्लोइंग और जवा दिखेगी।

ऐसे बनाएं तेल

वैसे तो आपको बाजार में भी गुड़हल के फूल का तेल मिल जाएगा लेकिन आप घर में भी नैचुरल तरीके से यह तेल बनाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं।

सामग्री

गुड़हल का फूल – 10-15
विटामिन-ई तेल – 1 चम्मच
नारियलका तेल – 1 बड़ा कप

बनाने का तरीका

. इस तेल को बनाने के लिए फूलों को पहले अच्छी तरह पानी से धोकर धूप में सुखा लें।

. धूप में सुखाने के बाद यह जरुर देखें कि फूलों की नमी खत्म हुई है या नहीं।

. अब एक कांच की बोतल में गुड़हल के फूल डालें। अब इसमें नारियल तेल भी डाल दें।

. गुड़हल के फूलों को अच्छी तरह से नारियल के तेल में डुबाकर रखें।

. अब इसी मिश्रण को 1-2 हफ्ते तक धूप में रखें। इससे तेल में फूल के पोषक तत्व मिल जाएंगे।

. इसके बाद इसमें विटामिन-ई ऑयल डालकर मिलाएं।

. अब इस सारे मिश्रण को अच्छे से छानकर शीशी में रख लें।

चेहरे पर ऐसे इस्तेमाल करें तेल

. त्वचा पर तेल लगाने से पहले मेकअप साफ कर लें और ध्यान रखें कि चेहरा साफ हो।

. चेहरा साफ करने के बाद हल्की मात्रा में तेल लगाएं और फिर हल्के हाथों के साथ मसाज करें।

. तेल का नियमित इस्तेमाल करने से आपको कुछ ही हफ्ते में असर दिखेगा।

. इसके अलावा आप नाइट क्रीम के तौर पर भी तेल चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह तेल स्किन के लिए फायदेमंद रहेगा हालांकि आप चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर करें। पैच टेस्ट के दौरान यदि आपको खुजली, जलन या फिर कोई और समस्या हो तो इसे चेहरे पर न लगाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *