आज के मौजूदा दौड़ में अधिकांश लोग किसी न किसी हेल्थ प्रॉब्लम से परेशान है। इसमें कोई शक नहीं है कि इसके पीछे की वजह आज की खराब लाइफस्टाइल और खानापान है। इन्हीं हेल्थ समस्याओं में से एक लिवर डैमेज होना भी शामिल है। दरअसल लिवर हमारे शरीर का एक मजबूत अंग है, जो खाना पचाने से लेकर शरीर से गंदगी को बाहर निकालने तक का काम करती है। ऐसे में लिवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आज की हमारी खराब जीवनशैली हमारे लिवर पर भी काफी बुरा प्रभाव डाल रही है। जिससे लिवर सिरोसिस और लिवर खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है। इतना ही नहीं इससे और भी कई सारी सेहत समस्याएं बढ़ सकती है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लिवर डैमेज होने से पहले हमारे शरीर में कई ऐसे लक्षण नजर आते हैं जिन्हें अकसर हम नॉर्मल समझकर इग्नोर कर देते हैं। हालांकि समय रहते इन लक्षणों की पहचान करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

क्या है लिवर डैमेज होने के लक्षण

पेट में सूजन

गलत खानपान की वजह से कई बार खाना सही से नहीं पचता है और मल करते समय हमारा पेट साफ नहीं होता है। इसके अलावा पेट में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। जिसकी वजह से पेट के आसपास सूजन की समस्या होने लगती है। वहीं पेट में बार-बार सूजन होना भी लिवर डैमेज होने का लक्षण है।

नींद की कमी होना

जब लिवर से जुड़ी परेशानी होती है तो इससे स्लीपिंग पैटर्न काफी प्रभावित होती है। ऐसे में अगर आपको कुछ दिनों से रात को नींद नहीं आती है तो आप इसे नॉर्मल समझने की गलती न करें और तुरंत डॉक्टर से लिवर टेस्ट करवाएं। रात में सही से नींद न आना भी लिवर डैमेज हका लक्षण हो सकता है।

उल्टी होना

अगर आपको कुछ दिनों से उल्टी और जी मिचलाने की समस्या हो रही है तो इसे नजरअंदाज करें। चूंकि यह भी लिवर खराब होने के सामान्य लक्षणों से में से एक है। वहीं आप डॉक्टर से एक बार लिवर चेकअप जरूर करवाएं।

पेशाब का रंग बदलना

लिवर की समस्या होने पर अकसर पेशाब का रंग चेंज होने लगता है। ऐसे में अगर आपको पेशाब के रंग में बदलाव नजर आए तो तुरंत डॉक्टर से कन्सल्ट करें।

लिवर डिजीज से बचने के उपाय

बाहर की चीजे न खाएं

शराब-सिगरेट के सेवन से बचें

हेल्दी डाइट फॉलो करें

हाथ को अच्छे से धो कर खाएं

कोई भी दवा डॉक्टर के सलाह पर ही सेवन करें

हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *