यूं तो आपने सोशल मीडिया पर कई बार बाप-बेटी की जोड़ी को डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि एक बाप बेटी की जोड़ी ऐसी भी है जिन्होंने नीट यूजी 2024 की परीक्षा को एक साथ पास की है, जोकि खुद में ही खास है। दरअसल 50 साल के एक शख्स ने अपनी बेटी को प्रेरित करने के लिए अपनी बेटी के साथ NEET UG 2024 की परीक्षा दी। इतना ही नहीं बाप-बेटी की यह जोड़ी परीक्षा में सफलता भी हासिल कर ली है। बता दें कि पिता ने नीट की परीक्षा में इसलिए हिस्सा लिया ताकि वो अपने बेटी का बढ़िया शिक्षक बन सके। वहीं पिता ने नीट की परीक्षा दूसरी बार दी है,जबकि बेटी का पहला अटेम्प्ट था।

बाप बेटी की यह जोड़ी नीट परीक्षा में पाई सफलता

इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के मुताबिक पिता विकास मंगोत्रा एक कॉरपोरेट कर्मचारी हैं और दिल्ली में काम करते हैं। वहीं उसकी बेटी का नाम मीमांसा है जो 18 साल की हैं। बता दें कि विकास ने ग्रेटर नोएडा में परीक्षा दी जबकि उसकी बेटी ने नोएडा स्थित एग्जाम सेंटर में परीक्षा दी थी।

पिता पहले भी किया था NEET क्वालिफाई

इंडियन एक्सप्रेस की माने तो पिता विकास मंगोत्रा ने 2022 में पहली बार NEET की परीक्षा दी थी जिसमें वो सफलता भी हासिल की। दरअसल विकास एक डॉक्टर बनना चाहते थे। लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से उन्हें इंजीनियरिंग करनी पड़ी। इतना ही नहीं विकास ने नीट के अलावा करीब दो दशक के बीच पहले GATE, JKCET और UPSC CSE जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी दी थीं।

क्यों दी इस साल NEET की परीक्षा

हालांकि इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक. 2024 में यानी इस बार विकास अपनी बेटी को प्रेरित करने और अपने पढ़ाने के तरीके को और बेहतर बनाने के लिए परीक्षा दी थी। बता दें कि विकास NEET की तैयारी में अपनी बेटी मीमांसा की सहायता करते थे। नीट परीक्षा की तैयारी के दौरान विकास की बेटी ने कहा कि उनके समझाने का तरीका बहुत आसान है। वहीं विकास को विकास को खबर मिली कि 2021 में ओडिशा में एक 60 साल के व्यक्ति ने NEET क्वालिफाई किया था। इसके बाद उन्हें भी प्रेरणा मिली।

जिसके बाद विकास अपने ऑफिस के बाद डेली कई घंटे पढ़ाई करते थे। वहीं उसकी बेटी मीमांसा ने तैयारी करने और अपना NEET स्कोर सुधारने के लिए एक साल का गैप लिया है। विकास ने लोगों को सुझाव दिया है कि अगर माता-पिता सच में अपने बच्चे की तैयारी में मदद करना चाहते हैं, तो उन्हें स्वयं भी पाठ्यक्रम में उनकी मदद करनी चाहिए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *