आज कल के लाइफस्टाइल के हिसाब से हर दूसरा व्यक्ति डिप्रेशन और एंग्जायटी से ग्रस्त है। ऐसे में यदि समय से इलाज नहीं करवाया गया तो ये दिक्कत और भी भयानक रूप ले सकती है। इसके आलावा इससे कई तरह के मेंटल हेल्थ इश्यूज भी बढ़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान के साथ, जब उनके पिता इस दुनिया ओ अलविदा कह गये थे। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने एक इंटरव्यू में अपने डिप्रेशन से जुडी कुछ बातों को शेयर किया है। उनके मुताबिक उनका वो समय काफी मुश्किल भरा था और डिप्रेशन से लड़ने में उन्हें काफी कठिनाई का सामना भी करना पड़ा था।
14 साल बाद दिखे फिल्म में

बता दें डिप्रेशन के चलते फरदीन बॉलीवुड इंडस्ट्री से 14 सालों तक दूर रहे। लेकिन हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में काम किया है और अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल भी जीता है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मै डिप्रेशन का शिकार हो गया था। यह जीवन में मौत और पुनरुत्थान जिंदगी का एक चक्र है। आपको किसी भी चीज को पाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पिता को खोने के बाद उन्हें पैरेंट्स बनने में समस्या आ रही थी, जिसके बाद उन्होंने आईवीएफ का रुख भी किया। शायद इसी वजह से उन्हें फिल्मी करियर से ब्रेक भी लेना पड़ा था।
डिप्रेशन को लेकर क्या कहा फरदीन ने
बता दें डिप्रेशन को लेकर फरदीन ने बताया कि यह एक जीवनचक्र है, जिससे होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। अगर आपकी जिंदगी में ऐसा पल आता है तो यह इस बात की ओर इशारा है कि आपने जीवन में कुछ अधूरा छोड़ा है। उन्होंने कहा कि मुझे एक ही जगह पर बैठकर चिंतन करना अच्छा लगता है। हालांकि, इनके कारण पता लग जाने के बाद इससे निपटने में ज्यादा दिक्कत महसूस नहीं होती है।
डिप्रेशन से बचने के तरीके क्या है
अपने लाइफस्टाइल को मैनेज करें
ज्यादा सोचने और वर्कलोड लेने से बचें
अपने दोस्तों से खुलकर बात करें और उनसे मिलना-जुलना करते रहें
कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद भी जरूर लें
हेल्दी डाइट लें
