ऑफिस जॉब आसान नहीं होती। 8 से 9 घंटे बैठने के कारण कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझना पड़ सकता है। इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से अपना बचाव करने के लिए आपको अपनी डाइट का ध्यान रखना जरुरी है। कुछ लोग सारा दिन बैठते हैं जिसके कारण उन्हें भूख लगती रहती है। ऐसे में अपनी छोटी मोटी भूख शांत करने और बोरियत दूर करने के लिए कई तरह के स्नैक्स खाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसे स्नैक्स की तलाश में हैं तो आपको कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स बताते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। इन स्नैक्स के बारे में न्यूट्रिशन कोच डॉ. रीमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/DAa3nyJSfIv/?utm_source=ig_web_copy_link
ग्रीन टी
सर्दियों के मौसम में ऑफिस वालों के लिए चाय बहुत जरुरी होती है। ऐसे में अगर आप भी आम दूध वाली चाय का स्वाद लेते हैं तो इस आदत को छोड़ दें। ऑफिस में आप दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी या हर्बल टी पी सकते हैं। इसमें कैलोरी भी कम पाई जाती है इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं जो आपका पाचन सुधारने में मदद करेंगे।

खाखरा
यह ग्रेन से बनाया जाता है। ऐसे में यह आपके शरीर के लिए फायदेमंद भी रहेगा। खाखरा में अनहेल्दी फैट्स कम मात्रा में होते हैं। यदि आप चाहें तो सुबह शाम स्नैक्स के तौर पर खाखरा खा सकते हैं। ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा स्नैक साबित होगा।
मखाने
ऑफिस जाने वालों के लिए मखाना भी हेल्दी और टेस्टी स्नैक साबित होगा। इसका सेवन करने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट करने में फायदेमंद साबित होगा। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मदद मिलेगी। मखाना में कैलोरी भी कफ मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें आप ड्राई फ्रूट की तरह रोस्ट करके खा सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी करने के लिए मिक्स ड्राई फ्रूट्स का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इसका सेवन करने से वजन घटाना भी आसान होगा। इनमें प्रोटीन भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है ऐसे में यदि आप इसे खाएंगे तो आपका ब्रेन फंक्शन बूस्ट होगा।
दालचीनी वाली चाय
दूध वाली चाय की जगह आप दालचीनी वाली चाय पी सकते हैं। इससे आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट तेजी से बर्न होगा और शरीर में एनर्जी का लेवल बढ़ेगा। आप दालचीनी से बनी चाय पी सकते हैं।

पूरी मात्रा में पिएं पानी
पानी कोई स्नैक्स नहीं होता लेकिन हर मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी और शरीर कई तरह की छोटी बड़ी समस्याओं से बचा रहेगा।
इस बात का भी रखें ध्यान
आप ऑफिस में इन स्नैक्स का सेवन करें। ये सारे स्नैक्स हेल्दी होने के साथ-साथ आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद रहेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि जरुरत से ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें। इससे आपके शरीर को फायदे की जगह नुकसान होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
