कैंसर का सिर्फ नाम सुनकर ही रुह कांप जाती है। पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की कैंसर से जूझ रही पत्नी का इलाज आयुर्वेद के जरिए हुआ तो काफी बवाल भी हुआ। ऐसे में अब डॉक्टर दिनेश जग्गी ने कुछ ऐसे तरीके बताए हैं जिनके जरिए कैंसर का आयुर्वेद में भी इलाज हो सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

एलोपैथी और आयुर्वेद से होगा कैंसर का इलाज

डॉ. दिनेश जग्गी का कहना है कि वह एलोपैथी के विरोध में कुछ नहीं कह रहे बल्कि गंभीर बीमारियों में आयुर्वेद की भूमिका बता रहे हैं। आयुर्वेद रसोई से ही शुरु होता है। यदि हम एलोपैथी और आयुर्वेद को मिलकर काम करेंगे तो इससे विश्व की नंबर एक बनने जा रही बीमारी से काफी हद तक सफलता पा सकते हैं।

आयुर्वेद दवाईयों से होगा बचाव

आयुर्वेद की मदद से उपचार के अलावा हम बचाव में भी सफलता पा सकते हैं जैसे फास्टफूड और उसमें मिलाए जाने वाले कैमिकल्स, गुटका, तंबाकू, सिगरेट, घटिया किस्म की प्लास्टिक का सेवन करने से भी कैंसर हो सकता है। इसके उपचार और बचाव के लिए कई तरह की आयुर्वेदिक दवाईयां प्रचलित हैं जैसे कि सदाबहार, हल्दी, गिलोय, मीठा रीठा, त्रिकटु के अलावा हीरक भस्म, ताम्र भस्म, सुवर्णा भस्म,लोकनाथ रस आदि कारगार साबित हो सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *