जालंधर के कैपिटल अस्पताल में नीमा की ओर से एक सेमिनार रखा गया। यह सेमिनार विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को जागरुक करने के लिए रखा गया। इस सेमिनार में नीमा जालंधर के कई डॉक्टर्स शामिल हुए। कैपिटल अस्पताल के ओनकोलॉजिस्ट स्पेशल डॉक्टर्स ने इस दौरान कैंसर के बारे में लोगों को जागरुक भी किया। इसके साथ ही उन्होंने नीमा के प्रेजिडेंट डॉ. एसपी डालिया को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया।

डॉ. हिमांशु श्रीवास्तव ने दी कैंसर पर जानकारी
सेमिनार की शुरुआत डॉ. हिमांशु ने कैंसर पर जानकारी देते हुए की। उन्होंने बताया कि कैंसर क्या है और यह कैसे आपके शरीर को प्रभावित करता है। कैंसर पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि भारत में इसके कारण हर साल कई मौतें हो रही हैं। उनका कहना है कि अपने खान-पान का ध्यान रखकर हम इस खतरनाक बीमारी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कई रिसर्चस भी दिखाई जो कि उनके अस्पताल के द्वारा की गई थी।

इसके अलावा डॉ. अरुण राजा (Arun Raja) ने मेडिकल ओनकोलॉजी, पीडियाट्रिक ओनकोलॉजी और हेमोलॉजी में आए बदलावों के बारे में बात की। डॉ. ए. के दास (AK Das) ने Molecular तकनीक पर बात की जिसके जरिए कैंसर के बारे में जल्द पताया लगाया जा सकता है।
ये डॉक्टर्स रहे मौजूद
सेमिनार में डॉ. परविंदर बजाज (नीमा पंजाब प्रधान), अनिल नागरथ (जनरल सेक्रेटरी), विपुल कक्कड़, रीना कक्कड़ (नीमा वुमेन्स फॉर्म की प्रधान), डॉ. राजीव धवन समेत कई डॉक्टर्स मौजूद रहे।

