बालों को भी एक्स्ट्रा देखभाल की जरुरत होती है। यदि इनकी अच्छे से केयर न की जाए तो यह झड़ने, रुखे और जरुरत से ज्यादा पतले होने लगते हैं। ऐसे में कई तरह के कैमिकल प्रोडक्ट्स यदि बालों में लगाते हैं तो इन्हें फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। कैमिकल प्रोडक्ट्स की जगह आप घरेलू या फिर आयुर्वेदिक तरीके बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद की अगर बात करें तो एलोवेरा आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसमें मॉइश्चराइजिंग, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं जो बालों की जड़ों को पोषण देने, स्कैल्प को हेल्दी रखने और बालों को शाईनी और मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसका इस्तेमाल सभी कई तरह से करते हैं लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते कि सही तरह से एलोवेरा कैसे इस्तेमाल करना है। वहीं कुछ लोग इसका बालों में लगाकर घंटों तक छोड़ देते हैं ऐसे में क्या यह तरीका सही है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं। आइए जानते हैं।

एलोवेरा जेल लगाने के बाद लगाना चाहिए शैंपू

डॉक्टर्स की मानें तो बालों में एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका और सही समय जानना बहुत जरुरी है। इससे न सिर्फ आपके बालों की क्वालिटी अच्छी होगी बल्कि डैंड्रफ, बालों का झड़ना और बाकी स्कैल्प संंबंधी समस्याएं भी दूर होगी। एलोवेरा का इस्तेमाल आप सीधे या फिर बाकी चीजों जैसे नारियल तेल, विटामिन-ई या फिर शहद के साथ मिलाकर भी कर सकते हैं। यदि आप बालों को हेल्दी और शाईनी बनाना चाहते हैं तो एलोवेरा सही तरह से इस्तेमाल करें। यदि आप इसे सही तरह से इस्तेमाल करेंगे तभी बालों को फायदा होगा। डॉक्टर्स की मानें तो एलोवेरा लगाने के बाद शैंपू करना वैसे तो सही नहीं होता लेकिन आमतौर पर यह जरुरी नहीं है। यह इस बात पर निर्भर है कि आपने एलोवेरा बालों में कितने समय के लिए लगाया है और इसका इस्तेमाल कैसे किया है। यदि आप नैचुरल एलोवेरा इस्तेमाल करेंगे तो यह जरुरी नहीं है कि आप तुरंत शैंपू कर लें। इसे साफ करने के लिए 5-6 घंटे के बाद आप शैंपू लगा सकते हैं।

माइल्ड शैंपू लगाएं

कुछ एलोवेरा जेल में स्टिकी और गमी तत्व पाए जाते हैं। यह आपके बालों को चिपचिपा बना सकते हैं। ऐसे में यदि आप शैंपू लगाएंगे तो चिपचिपापन दूर होगा। इससे आपके बाल साफ रहेंगे और यदि आप एलोवेरा लगाने के बाद शैंपू लगाएंगे तो माइल्ड शैंपू लगाएं, यह आपके बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा और उनमें नैचुरल ऑयल बनाए रखेगा।

क्या सारी रात बालों में लगाना चाहिए एलोवेरा?

वहीं कुछ लोग सारी रात बालों में एलोवेरा लगाते हैं लेकिन ऐसा करना सही है। आपको बता दें कि ऐसा करने से बालों को नमी और पोषण मिलेगा बस इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपको स्कैल्प संबंधी कोई समस्या है या फिर एलोवेरा से कोई एलर्जी है तो इसे बालों में लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

इस बात का भी रखें ध्यान

ऐसे में सवाल यहां यह आता है कि एलोवेरा लगाने के बाद शैंपू लगाना चाहिए तो डॉक्टर्स का कहना है कि यह इस बात पर निर्भर है कि आपने कौन सा एलोवेरा बालों में लगाया है और कितने समय के लिए इसे अपने बालों में लगाकर छोड़ा है। यदि आपने एलोवेरा थोड़ी देर के लिए बालों में लगाया है तो आपको शैंपू की जरुरत नहीं है। वहीं यदि आपने रातभर के लिए बालों में एलोवेरा लगाया है तो शैंपू जरुर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *