हर कोई प्यार के खूबसूरत एहसास को महसूस करना चाहता है, लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है लोगों के प्यार करने का तरीका और प्यार की परिभाषा बदल रही है। पसंद करने से लेकर डेट करने तक का तरीका पूरी तरह से बदल चुका है और तरीकों को नाम भी दिए गए हैं, जिसमें से एक है लव हेज (Love Haze)। ये टर्म सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा में है और लोग इसे लेकर कंफ्यूज भी। अगर आपको भी ये समझने में दिक्कत है तो इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से समझाएंगे।

Love Haze

जब एक व्यक्ति अपने साथी के लिए इस कदर मोहग्रस्त हो जाता है कि उसकी गलतियों या नकारात्मक पहलुओं को भी नजरअंदाज करने लगे तो इसे लव हेज कहते हैं। सही तरह समझाएं तो किसी के प्यार में इस कदर पागल हो जाना और उसकी हर गलत बात को भी सही कहना। इसमें लगातार उसकी गलतियां और कमियों को नजरअंदाज किया जाता है, फिर चाहे उन चीजों का नुकसान भुगतना पड़े और इसी कंडीशन को लव हेज कहते हैं।

इस स्थिति को हम किसी भी तरह से ठीक नहीं कह सकते। लगातार साथी की गलतियों को नजरअंदाज करना, जिससे आप खुद को भी ठेस पहुंचाते हैं और ये चीज एक समय बाद आपकी मानसिक स्थिति पर भी बेहद खराब असर डालेगी।

लव हेज से बचने का तरीका

सबसे पहले अपने आप को और अपनी खुशियों को चुनें। इस बात का तो आपको पता ही होगा कि किसी भी रिश्ते को लंबा चलाने के लिए प्यार और सम्मान का होना बहुत जरूरी है। प्यार में हैं तो आंखें बंद करके नहीं, बल्कि खुली आंखों से साथी के व्यवहार को देखें। जब आपको लगता है कि आपका पार्टनर कुछ गलत कर रहा है या जिससे आपको और आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच रही है तो इस बारे में खुलकर बात करें।

किसी को प्यार करना और प्यार में डूबना बेहद खूबसूरत है पर इन सब चीजों के बीच अपनी पहचान और आत्म-सम्मान को बनाए रखना भी महत्वपूर्ण है। स्वस्थ और संतुलित रिश्ते का निर्माण लव हेज से बचकर ही किया जा सकता है और कोई जरूरत नहीं है फिल्मों के किरदार बनने की।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *