आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे कई डेटिंग एप होते हैं जिनके जरिए आप किसी भी अंजान शख्स को अप्रोच कर सकते हैं। इनके जरिए आप किसी से बात कर सकते हैं और बाद में डेट के लिए जा सकते हैं लेकिन क्या ये एप सेफ हैं। ऑनलाइन डेटिंग यानी सोशल मीडिया पर किसी की फोट देखकर या फिर किसी एप के जरिए किसी अंजान शख्स के साथ बात करके एक-दूसरे के साथ डेट के जरिए मिलना लेकिन क्या ऐसी डेटिंग सेफ है? इसमें किसी भी तरह का कोई रिस्क है? आजकल ऑनलाइन डेटिंग के दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है क्योंकि इसमें लोग अपनी कई बातें छुपा लेते हैं। ऐसे में यदि आप भी किसी ऐसी डेट का प्लान बना रहे हैं तो इन बातों का खास ध्यान रखें।
अपने दोस्त या किसी खास को जरुर बताएं
जब भी आप किसी ऐसी डेट पर जा रहे हैं तो अपने किसी करीबी मित्र या फिर परिवार के सदस्य को बताए कि आप कहां जा रहे हैं किससे मिल रहे हैं और कब वापिस आएंगे यह सब बातें अपने खास को या फिर दोस्त को बताकर जाएं।

पहली मीटिंग छोटी ही रखें
किसी भी व्यक्ति के बारे में यदि आप बेहतर समझना चाहते हैं तो अपनी मीटिंग छोटी ही रखें। इस दौरान आप उनसे कई सवाल पूछ सकते हैं जिनके कारण आपके मन में कोई सवाल आ रहा हो।
पब्लिक प्लेस पर मिलें
आप पहली मुलाकात कॉफी शॉप, रेस्तरां या शॉपिंग मॉल जैसे पब्लिक प्लेस पर ही मिलें। अच्छी रोशनी वाली सार्वजनिक जगह चुनें।
दिमाग से लें काम
अगर आपको सामने वाले से बातचीत के दौरान कोई परेशानी महसूस हो तो आप उसे इग्नोर न करें। ऐसे में कोशिश करें कि उस स्थिति से बाहर निकलें।
फोन चार्ज जरुर करें
डेट पर जाने से पहले अपनी पूरी तैयारी रखें। अपना फोन पूरा चार्ज करें ताकि यदि किसी से संपर्क करने की जरुरत हो तो आप कॉन्टैक्ट कर पाएं।
अपने से जुड़ी जानकारी न दें
सामने वाले व्यक्ति को अपने घर का पता, फोन नंबर या कोई भी पर्सनल जानकारी न दें। यह सब आप उसे तब ही बताएं जब आप उसे अच्छे से जान लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
