भागदौड़ भरी इस जिंदगी में अपने लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। इसके चलते स्ट्रेस भी काफी हद तक बढ़ता जा रहा है। स्ट्रेस के कारण न सिर्फ दिमाग पर असर होता है बल्कि शरीर पर भी इसका बुरा असर होता है। ऐसे में आप अपने दिमाग को शांत रखने, स्ट्रेस लेवल कम करने और अच्छी नींद पाने के लिए कुछ खास ड्रिंक्स का सेवन सकते हैं। सोने से पहले यदि आप इन ड्रिंक्स को पिएंगे तो आपको नींद अच्छी आएगी। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी ड्रिंक्स हैं जो आपका तनाव दूर करने में मदद करेगी।
गर्म दूध के साथ शहद
अगर आप गर्म दूध में शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे स्ट्रेस दूर होगा। इसके अलावा इससे आपकी तंत्रिका कोशिकाओं और तंत्रिका तंत्र को भी आराम मिलेगा। यदि आपको अच्छी नींद चाहिए तो आप गर्म दूध में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद होगा। सोने से पहले गर्म दूध में शहद मिलाकर आप पी सकते हैं।

पेपरमिंट टी
इसको पुदीने की चाय कहा जाता है। यह आपका स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद करेगी। इसके अलावा यह आपके शरीर को रिलैक्स करने में भी फायदेमंद रहेगी। रात को सोने से पहले यदि आप इस चाय का सेवन करते हैं तो दिमाग और शरीर शांत होगा। इससे आपको नींद भी अच्छी आएगी।
कैमोमाइल टी
कैमोमाइल में कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं जो आपका स्ट्रेस लेवल कम करेंगी। इसे पीने से आपको नींद अच्छी आएगी। रात में सोने से पहले आप कैमोमाइल टी पिएंगे तो आपकी एंग्जाइटी भी कम होगी और दिमाग शांत रहेगा।

लैवेंडर टी
लैवेंडर में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण आपके स्ट्रेस लेवल कम करने में मदद करेंगे। रात में सोने से पहले यदि आप इस चाय को पीते हैं तो आपके शरीर में कार्टिसोल का स्तर कम होगा और आपको नींद अच्छी आएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
