चेहरे पर अक्सर एक्ने और पिंपल हो जाते हैं और लोग इससे परेशान रहते ही हैं। पिंपल किसी की भी खूबसूरती पर एक दाग की तरह नजर आता है, जिस वजह से लोग जल्द से जल्द इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं। बहुत से तरीके भी अपनाए जाते हैं और उन्हीं में से एक तरीका है सिलिकॉन पैचेस (Silicone Patches) का।

Silicone Patches

सिलिकॉन पैचेस को एक्ने पैच या पिंपल पैच भी कहते हैं। अगर आपने इसे यूज किया हो तो आपको पता होगा कि ये दिखने में सिलिकॉन की टैप जैसे ही लगते हैं। इन्हें पिंपल्स पर लगाया जाता है और कुछ घंटों या रातभर के लिए छोड़ दिया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पिंपल या एक्ने जल्दी ठीक हो जाते हैं, लेकिन क्या वाकई ही ऐसा होता है ? चलिए इसके बारे में स्किन एक्सपर्ट्स से जानते हैं।

एक्सपर्ट का कहना

इस मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शेट्टी बताती अपनी एक वीडियो के जरिए बताती हैं कि सिलिकॉन पैचेस या एक्ने पैच में सेलिसिलिक एसिड (salicylic acid) जैसे बीटा-हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) या कुछ अल्फ़ा-हाइड्रॉक्सी एसिड (BHA) होते हैं, जो पिंपल या एक्ने को हील करने में मदद करते हैं।

डॉ. बताती हैं कि चाहे ये दिखने में छोटे हैं, लेकिन इन पैच में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी मौजूद हैं, जो भी एक्ने और पिंपल को जल्दी हील करने में असर दिखाती हैं। पिंपल या एक्ने पर सिलिकॉन पैच लगाने से इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पिंपल को वहीं दबा देते हैं और बढ़ने से रोक देते हैं, वहीं सेलिसिलिक एसिड स्किन पर ऑयल प्रोडक्शन को कम करते हैं और पिंपल को हील करने में मदद। साथ ही ये पैच त्वचा पर एक प्रोटेक्टिव बैरियर बनाते हैं, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया एक्ने-पिंपल तक नहीं पहुंचते।

क्या सिलिकॉन पैच से एक्ने-मार्क्स होते हैं?

अक्सर ये सवाल भी लोगों के मन में आता है कि क्या सिलिकॉन पैच को लगाने से चेहरे पर एक्ने-मार्क्स या पिंपल के निशान रह जाते हैं, तो ऐसे में आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा नहीं है बल्कि ये कुछ हद तक मुंहासों के निशानों को कम करते हैं। इन पैच में अल्फा हाइड्रोक्सी एसिड मौजूद होता है जो हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करने में असरदार है। इसलिए अगर एक्ने-पिंपल को जल्दी हील करने के लिए इन पैच को इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको परेशानी ज्यादा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *