चमकती और ग्लोइंग स्किन हर किसी की पहली ख्वाहिश होती है। महिला हो या पुरुष हर कोई ग्लोइंग स्किन के लिए कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाएंगे। यदि आप चाहते हैं कि लंबे समय तक आपकी स्किन चमके तो इसके लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। ऐसी चीजें खानी चाहिए जिनसे आपकी स्किन हेल्दी, ग्लोइंग और सुंदर दिखे। तो चलिए आपको बताते हैं कि ग्लोइंग स्किन के लिए कौन सा विटामिन जरुरी होता है।
विटामिन-सी बनाएगा स्किन को ग्लोइंग
यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्किन चमकती रहे तो इसके लिए विटामिन-सी जरुर खाएं। यह आपकी त्वचा को अंदर से खूबसूरत बनाएगा। विटामिन-सी एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी स्किन को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाता है। इसका सेवन करने से आपको झुर्रियों की समस्या में राहत मिलेगी।

विटामिन-सी के चेहरे के लिए फायदे
कोलेजन का करेगा प्रोडक्शन
यह विटामिन आपकी स्किन में कोलेजन का उत्पादन करने में मदद करेगा। इसे यदि आप पर्याप्त मात्रा में ले तो आपकी स्किन में चमक और लचीलापन बढ़ेगा। इसके अलावा यह बढ़ती उम्र का असर भी कम करेगा। रोज यदि आप विटामिन-सी से भरपूर चीजें खाएंगे तो त्वचा की रंगत भी सुधरने लगेगी।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर
यह एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करेगा। इसे खाने से आपकी स्किन खूबसूरत बनेगी। इसके अलावा यह दाग-धब्बों की समस्या दूर करने में भी मदद करेगा।
स्किन टोन होगी अच्छी
यह विटामिन आपकी स्किन टोन को भी सुधारेगा। यदि आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी लेंगे तो आपकी स्किन को रंगत मिलेगी। यह कई तरह की समस्याओं से भी छुटकारा दिलवाएगा। ऐसे में आप रोज डाइट में विटामिन-सी वाली चीजें शामिल करें।
ये भी होंगे फायदे
. विटामिन-सी लगाने से आपकी स्किन की जलन कम होगी। इसे लगाने से स्किन को रिलैक्स मिलेगा।
. यह त्वचा की सूजन को कम करेगा जिससे आपकी स्किन हेल्दी बनेगी।
. विटामिन-सी हाइपरपिंगमेंटेशन को भी कम करने में मदद करेगा। यदि आप पर्याप्त मात्रा में विटामिन-सी लेंगे तो इससे स्किन के काले धब्बे और निशान भी कम होंगे।

. यह बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी धीमा करेगा। इसे स्किन ग्लोइंग और चमकदार बनेगी।
इन फलों से मिलेगा विटामिन-सी
नारंगी, संतरा, अमरुद, अंगूर, कीवी, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, पपीता, अनानास इन फलों से आप विटामिन-सी ले सकते हैं।
विटामिन-सी युक्त सब्जियां
टमाटर, पालक, ब्रोकली, गाजर, शिमला मिर्च, बंदगोभी, फूलगोभी, मटर जैसी सब्जियों का सेवन करने से आपको विटामिन-सी मिलेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
