हींग एक ऐसा भारतीय मसाला है जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। खासतौर पर भारतीय घरों में तो इसका इस्तेमाल किया ही जाता है। सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि यह छोटे बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। पेट फूलने से लेकर कब्ज जैसी समस्याओं में यह रामबाण मानी जाती है। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि बच्चों के लिए कैसे यह फायदेमंद रहेगी।

इस उम्र के बच्चों को पिलाएं हींग का पानी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्चों को हींग का पानी पिलाना सुरक्षित ही रहेगा। बस इस बात का ध्यान रखें कि 9-10 महीने की उम्र के बाद ही शिशु को आप यह पानी दें। 6 महीने से कम उम्र के शिशुओं के लिए यह पानी बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा। यदि आप नवजात शिशुओं को हींग का पानी देंगे या हींग का पेस्ट उनके शरीर पर लगाएंगे तो उन्हें खून संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। 9 महीने की उम्र के बाद आप उन्हें हींग का पानी दे सकते हैं। इससे उन्हें कई तरह के फायदे होंगे।

सर्दी-खांसी में आराम

जैसे ही मौसम बदलता है बच्चों को बहुत जल्दी सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में यदि आप उन्हें इससे बचाना चाहते हैं तो हींग का पानी उनके लिए फायदेमंद रहेगा। इस पानी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह गुण बच्चे के गले की सूजन कम करेंगे इससे उन्हें सर्दी-खांसी से आराम मिलेगा।

अपच और कब्ज से मिलेगी राहत

जब बच्चे सॉलिड फूड खाने लगते हैं तो उन्हें अपच और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में इस समस्या के लिए भी हींग का पानी बेहद फायदेमंद रहेगा। जब आप बच्चों को नियमित तौर पर हींग का पानी सीमित मात्रा में देंगे तो उन्हें कब्ज की समस्या में आराम मिलेगा।

पेट दर्द भी होगी दूर

इस पानी में एंटीस्पास्मोडिक गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह पेट की मांसपेशियों को आराम देंगे। इसका सेवन करने से बच्चे को पेट दर्द से भी राहत मिलेगी। जो बच्चे पेट में दर्द से परेशान रहते हैं उनके लिए यह पानी फायदेमंद रहेगा।

इस तरह बनाएं पानी

. सबसे पहले आप 1/2 कप पानी हल्का गुनगुना कर लें।
. फिर इसमें 1 चुटकी हींग मिला लें।
. इसे पानी में अच्छे से मिलाएं।
. हींग का पानी बन चुका है आप इसे बच्चों को दे सकते हैं।
. अगर आपका बच्चा 1 साल से बड़ा हो गया है तो पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप 1/2 चम्मच शहद मिलाएं।

बच्चों को ऐसे करवाएं सेवन

पानी बनाने के बाद इसको हल्का ठंड कर लें। फिर 1-2 छोटे चम्मच दिन में 1-2 बार आप बच्चे को दे सकते हैं। हींग का पानी देने से यदि बच्चों को आराम न मिले तो एक बार डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *