प्रेग्नेंसी एक ऐसा समय है जो महिलाओं के लिए बेहद नाजुक होता है। इस दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। खासतौर पर पहली तिमाही में उन्हें मतली और मॉर्निंग सिकनेस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यह समस्या खासतौर पर तब होती है जब शरीर में हार्मोनल बदलाव तेजी से होने लगते हैं। हार्मोनल बदलाव के कारण उनके पाचन तंत्र पर भी असर होता है। इसके अलावा उन्हें मतली, थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती है। आयुर्वेद में इससे राहत पाने के कई आयुर्वेदिक तरीके भी बताए हैं। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं इनसे आप मतली और मार्निंग सिकनेस से राहत पा सकते हैं।
पुदीने की पत्तियां
यह ठंडी होती है और शरीर को ताजगी देगी। इन्हें खाने से पेट की मरोड़ और उल्टी की समस्या भी दूर होगी। पुदीने को आयुर्वेद में एक प्राकृतिक उपचार के तौर पर माना जाता है। इसकी चाय बनाकर या फिर पत्तियों को चबाकर आप इनका सेवन कर सकते हैं।

इलायची
इसे खाने से भी आपको उल्टी का एहसास कम होगा। इसका स्वाद भी ताजगी भरा होता है ऐसे में यह आपके मन को शांत करेगा और पाचन को भी फायदा पहुंचाएगा। जब भी आपको मतली जैसे महसूस हो तो आप इलायची को धीरे-धीरे चबाएं। आपको समस्या में काफी राहत मिलेगी।
आंवला का रस
यह आपका पाचन सुधारेगा। इसे खाने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। प्रेग्नेंसी में आंवला खाने से मतली और मॉर्निंग सिकनेस से राहत मिलेगी। एक गिलास पानी में आंवला का रस डालकर आप सुबह-सुबह पी सकते हैं।
अदरक
इसे खाने से भी आपको मॉर्निंग सिकनेस और मतली की समस्या में आराम मिलेगा। इसमें कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाएंगे और उल्टी की समस्या को दूर करेंगे। आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े चबाकर इसे खाएं। इसके अलावा आप अदरक से बनी चाय पी सकती हैं। अदरक का एक छोटा टुकड़ा लेकर उसे कद्दूकस कर लें। फिर इसे एक कप पानी में उबाल कर इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर पीने से भी आपको मतली से राहत मिलेगी।

नींबू और शहद का मिश्रण
इन दोनों चीजों से बना मिश्रण भी उल्टी की समस्या को रोकने में फायदेमंद होगा। यह मिश्रण न सिर्फ आपके शरीर को ताजगी देगा बल्कि इसे पीने से आपका पेट भी हल्का रहेगा। एक गिलास पानी में 1 चम्मच शहद और आधा नींबू का रस मिलाएं। इस ड्रिंक का सेवन आप करें आपको समस्या में राहत मिलेगी।
सौंफ का पानी
यह प्रेग्नेंसी में आपका पाचन तंत्र हेल्दी रखने में मदद करेगा। सौंफ ठंडी होती है और इसमें मौजूद पाचन गुण मतली और उल्टी को रोकने में मदद करेंगे। इससे बना पानी पीने से आपको पेट में राहत महसूस होगी। एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगो दें। रात भर इस पानी को रखें। अगले दिन सुबह छानकर इसे पी लें। आपको समस्या में राहत मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
