कोरोना के बाद अब फैले नए वायरस एचएमपीवी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह वायरस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अब हाल ही में इससे संक्रमित दो केस जयपुर में मिले हैं। दोनों मरीजों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिसमें से एक महिला है और एक पुरुष। आपको बता दें कि इस साल के यह दोनों नए केस हैं ऐसे में डॉक्टर्स का कहना है कि घबराने की जरुरत नहीं है। उनका कहना है कि ये केस सिर्फ जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में डिटेक्ट हुए थे।
राजस्थान में पहले भी मिल चुके हैं केस
इस वायरस के पिछले साल भी 71 से ज्यादा केस सामने आए थे। ये केस सिर्फ जयपुर एसएमएस मेडिकल कॉलेज में डिटेक्ट हुए थे। सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल में भर्ती दोनों मरीजों के सैंपल दो दिन पहले जांच के लिए आए थे। जांच के दौरान ही इस वायरस की पुष्टि हुई थी। दोनों मरीज सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। इसके अलावा दोनों दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे। डॉक्टर्स के अनुसार, साल 2012-13 में एक स्टडी भी हुई थी जिसमें जयपुर समेत आस-पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती थे। ऐसे 5 साल के छोटे बच्चे जिनमें सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से जुड़ी समस्या थी। उनके टेस्ट जब किए गए जिसमें से वायरस के सबसे ज्यादा केस सामने आए थे।

सर्दी में ज्यादा रहता है खतरा
डॉक्टर्स ने बताया कि एचएमपीवी के मामलों की जांच हम पिछले 12-15 सालों से कर रहे हैं। इस वायरस का अक्टूबर से लेकर मार्च तक हल्की सर्दी में ज्यादा खतरा रहता है। साल 2024 में अक्टूबर-नवंबर में इस वायरस के 2-2 केस आए थे। ऐसे ही शुरुआती 2024 जनवरी में 13, फरवरी में 34 और मार्च में 20 केस सामने आए थे और कुल मिलाकर 71 केस डिटेक्ट हुए थे। ऐसे ही साल 2023 में भी इस वायरस के 23 से ज्यादा केस जयपुर में आए थे और अब साल 2025 में जयपुर में वायरस के दो ही केस सामने आए हैं।

