मौसम चाहे कैसा भी हो स्किन को एक्स्ट्रा देखभाल की जरुरत पड़ती है। खासतौर पर सर्दियों में तो त्वचा बहुत ज्यादा ड्राई सी होने लगती है। इसका कारण है सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवाएं और नमी जो कि स्किन को ड्राई और डल बना देती हैं ऐसे में यदि आप अपनी त्वचा पर ध्यान नहीं देंगे तो यह पहले खुरदरी हो जाएगी और फिर बाद में फटने लगेगी। ऐसे में आप स्किन को इस प्रॉब्लम से बचाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जगह घरेलू नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं आपको एक ऐसा ही नुस्खा।
मलाई और शहद
रुखेपन को दूर करने के लिए दूध से बनी हुई मलाई और शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये दोनों ही चीजें आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित होगी। इसका इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट भी होगी और तेजी से रिपेयर भी होने लगेगी। इस मिश्रण को लगाने से स्किन में निखार भी आएगा और सर्दियों में बाकी स्किन से जुड़ी समस्याओं में भी आराम मिलेगा।

डेड स्किन सेल्स होंगे दूर
शहद में प्राकृतिक एंजाइम पाए जाते हैं यह एंजाइम त्वचा से डेड सेल्स निकालने में मदद करेंगे। क्रीम और शहद का यह मिश्रण आपकी स्किन की कोशिकाओं को रिपेयर करने में मददगार होगा।
स्किन होगी मॉइश्चराइज
सर्दियों में स्किन रुखी हो जाती है ऐसे में दूध से मिली मलाई में नैचुरल फैट पाया जाता है। यह फैट मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करेगा। वहीं शहद आपकी स्किन को अंदर से पोषण देगा।
जलन होगी कम
शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं ऐसे में जब आप इसका इस्तेमाल मलाई के साथ करते हैं तो स्किन चमकदार और हेल्दी बनाने में मदद करेंगे। यह क्रीम त्वचा को मुलायम बनाने को मदद करती है। इस मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है जिसके चलते जलन होने लगती है ऐसे में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

ऐसे बनाएं मास्क
सामग्री
मलाई – 1 चम्मच
शहद – 1/2 चम्मच
ऐसे करें इस्तेमाल
. मास्क बनाने के लिए पहले एक चम्मच ताजा मलाई लें।
. फिर इसमें शहद डालें।
. तैयार पेस्ट को आप अपनी स्किन पर लगाएं।
. करीबन 20 मिनट तक इसे अपनी त्वचा पर लगाएं।
. फिर किसी सॉफ्ट कपड़े हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर चेहरा साफ कर लें।
. नियमित पेस्ट इस्तेमाल करने से आपकी समस्या दूर होने लगेगी।
इस बात का भी रखें ध्यान
मलाई और शहद से बना यह मास्क सर्दियों में आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इसे लगाने से ड्राई और बेजान त्वचा चमकदार और हेल्दी बनेगी। नियमित मास्क लगाने से आपकी त्वचा सॉफ्ट होगी लेकिन यदि आपको स्किन संबंधी कोई प्रॉब्लम है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
