यह बात तो सब जानते हैं कि दूध बच्चों के लिए कितना जरुरी है। यह बच्चों की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को सही रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत बनती है। इसके अलावा यह दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है लेकिन शायद आप यह न जानते हो कि कई बार दूध पीना बच्चों के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। ज्यादा दूध पीने के कारण बच्चों को मिल्क बॉटल कैविटी भी हो सकती है। आपने शायद इसके बारे में पहले न सुना हो लेकिन यह समस्या उन्हें तब होती है जब बच्चा रात में सोने से पहले दूध या फिर जूस पीता है इसके कारण उसके दांतों में मिल्क बॉटल कैविटी की समस्या हो सकती है। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि यह क्या और किस वजह से होती है।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DCY1aVDvR9v/?utm_source=ig_web_copy_link

क्या होती है मिल्क बॉटल कैविटी?

एक्सपर्ट्स की मानें तो जब बच्चा एक साल का हो जाए तो उसके मुंह में कुछ दूध के दांत आते हैं। ऐसे में जब बच्चा रात में सोने से पहले दूध या कोई मीठी ड्रिंक पीकर सोए तो उनके दांतों में एक तरह की कैविटी बनने लग जाती है। यह कैविटी आम कैविटी के मुकाबले ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि यह आसानी से नहीं जाती। ऐसी स्थिति को नर्सिंग कैविटी भी कहते हैं। इसेस पीड़ित बच्चों के दांत कई बार कुछ अलग भी दिखते हैं।

ऐसे करें बच्चों का बचाव

. यदि आप बच्चों को मिल्क बॉटल कैविटी से बचाना चाहते हैं तो उन्हें किसी भी तरह के मीठे तरल पदार्थ न खिलाएं।

. इसके अलावा उन्हें ज्यादा मीठी चीजें देने से भी परहेज करें।

. जब बच्चा एक साल का हो जाए तो उसे रात के समय ब्रेस्टफीडिंग न करवाएं।

. यदि आप बच्चे को दूध देते भी हैं तो सिपी कप्स या टंबलर इस्तेमाल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *