प्रेग्नेंसी के दौरान मां और गर्भ में पल रहे बच्चे को पोषण की बहुत ज्यादा जरुरत पड़ती है। अलग-अलग तरह के पोषक तत्व न सिर्फ मां की हेल्दी रखते हैं बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए भी जरुरी माने जाते हैं। वैसे तो महिलाएं सप्लीमेंट, प्रोटीन और विटामिन खाती रहती हैं लेकिन क्या उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान इनका सेवन करना चाहिए। ऐसी ही कंफ्यूजन उन्हें विटामिन-ई के कैप्सूल को लेकर रहती है। क्या प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई के कैप्सूल खाना सही है आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
कितना सही है प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई के कैप्सूल लेना?
एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई की जरुरत पूरी करना जरुरी है ऐसे में महिलाएं इस दौरान बिना किसी संकोच के आप इन कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने के बाद डॉक्टर्स भी विटामिन-ई के कैप्सूल खाने के लिए कहते हैं। इनमें एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इस दौरान यदि आप इन कैप्सूल का सेवन करते हैं तो आपकी त्वचा, बाल और स्किन को फायदा होगा। प्रेग्नेंसी में महिलाओं का शरीर बहुत ही सेंसिटिव हो जाता है इसलिए विटामिन-ई के कैप्सूल खाने से पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरुर लें। खासतौर पर जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी तरह का दर्द, स्किन सेंसिटिविटी रहती है तो उन्हें यह कैप्सूल नहीं खाने चाहिए।

फायदे
विटामिन-ई एक फैट सॉल्यूबल विटामिन होता है यह कोशिकाओं की रक्षा करने, स्किन को हेल्दी रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा। प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन-ई के कैप्सूल खाने से कई फायदे होते हैं।
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होगा कम
विटामिन-ई कैप्सूल में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करेंगे।
शिशु का होगा विकास
यह कैप्सूल गर्भ में पल रहे शिशु के फेफड़ों और मस्तिष्क के विकास में भी मदद करेंगे।
स्ट्रेच मार्क्स होंगे कम
गर्भवस्था के दौरान महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स होते हैं ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए भी विटामिन-ई के कैप्सूल फायदेमंद साबित होंगे।
इन चीजों से भी मिलेगा विटामिन-ई
प्रेग्नेंसी के दौरान विटामिन-ई की कमी आप कैप्सूल की जगह डाइट में कुछ खास चीजें शामिल कर सकते हैं जैसे
. सूरजमुखी के बीज
. बादाम
. मूंगफली

. एवोकाडो
. पालक
विटामिन-ई के कैप्सूल लेते समय रखें ध्यान
. प्रेग्नेंसी में यदि आप कोई दवाई खा रही हैं तो इन कैप्सूल्स का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
. ज्यादा मात्रा में विटामिन-ई कैप्सूल न खाएं। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान होगा। डॉक्टर से पूछकर ही खुराक का सेवन करें।
प्रेग्नेंसी में विटामिन-ई मां और बच्चे दोनों के लिए जरुरी है लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
