जीवन की सबसे बड़ी हार के बारे में बात करें तो लोगों इसका जवाब अलग-अलग तरीके से देंगे। कुछ लोग जीवन की सबसे बड़ी हार मौत को बताएंगे, मृत्यु है, क्योंकि ये जीवन का अंत है। वैसे तो मरने के बाद बहुत कुछ होता है, लेकिन धरती पर एक तरह से मनुष्य का जीवन समाप्त हो जाता है। ये इसलिए भी एक बड़ी हार है क्योंकि दूसरी हार को समय मिलने पर जीत में बदल बदला जा सकता है लेकिन मृत्यु के बाद तो समय ही नहीं है।

क्यों डरते हैं लोग मौत से?

मृत्यु का भय सभी के लिए एक जैसा नहीं होता क्योंकि, कोई व्यक्ति इसलिए डरता है कि उसके बाद जीवन नहीं है, कोई व्यक्ति इसलिए क्योंकि, उसके जीवन का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ, कोई व्यक्ति इसलिए क्योंकि, उसने कोई पुण्य कर्म नहीं किए या किए तो लेकिन कम किए, कोई व्यक्ति इसलिए क्योंकि, उस पर कई जीवन आश्रित होते हैं। उसे डर होता है कि उसकी मृत्यु के बाद उन सबके जीवन तहस-नहस हो जाएंगे और इसी भय पर लाइफ़ इन्श्योरेंस कंपनियों का पूरा का पूरा व्यापार भी आश्रित है।

खत्म किया जा सकता है ये डर?

यदि ऊपर बताई गई बातों पर जीत पा ली जाए तो मौत के डर को खत्म किया जा सकता है। यदि ईश्वर की दयालुता पर विश्वास करने लग जाओ तो मरने के बाद के जीवन से होने वाला भय कम हो जाएगा। जैसे मृत्यु के दूत, अंतिम संस्कार, देवदूत या फरिश्तों का भय या नर्क में सजा पाने का भय। ईश्वर पर आस्था रखते हैं तो मृत्यु का भय बहुत हद तक मिट सकता है।

पूंजीवाद से संचालित दुनिया, जहां हर काम पैसों से होता है, वहां पर मृत्यु का भय इंश्योरेंस कंपनी के प्लान कम कर देते हैं या सरकार या किसी संस्था की तरफ़ से मिलने वाला मुआवजा भी इस भय को कम कर देता है। यही वजह होती है की जीवन के लिए जोख़िम भरे काम करने वालों को बड़े मुआवजे या उनके उस कार्य को करते हुए मृत्यु को प्राप्त होने पर उनके परिजन को अनुकंपा नियुक्ति दी जाती है।

कई बार ऐसा होता है कि लोगों को जीवन मौत से मुश्किल लगने लगता है तो भी वे मृत्यु को गले लगा लेते हैं। जीवन से डरकर या हार मानकर भाग जाना कायरता है। मृत्यु से यदि महानता प्राप्त होती है या आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुधरता हो और वह पीढ़ी उसके बलिदान को कभी न भूलने का वादा करे तो भी मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *