केला साल के सभी दिनों में मिलता है।लोग इसे बड़े स्वाद से खाते हैं और इसके खाने के भी बहुत से लाभ है। साथ ही ये बाजार में बड़े आराम से मिल जाता है। इन्हीं वजहों से लोग केले को डाइट का हिस्सा बनाना पसंद करते हैं लेकिन इसे लेकर एक सवाल अक्सर लोगों को परेशान करता है कि केला खाने से वजन बढ़ता है या घटता है।
वेट लॉस के लिए कुछ एक्सपर्ट्स केला खाने की सलाह देते हैं, तो कई वेट गेन करने के लिए इसलिए बहुत से लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। अगर आपके मन में भी ये सवाल आते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।
वेट लॉस के लिए मददगार?
जैसे कि आपको पता ही है कि केले का स्वाद मीठा होता है लेकिन मीठे स्वाद के बावजूद केले में कैलोरी अपेक्षाकृत कम होती है। ऐसे में अगर वेट लॉस जर्नी में मीठा खाने का मन करे तो केले का सेवन बढ़िया माना जाता है। आपको ये बता दें कि केले में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। एक मीडियम साइज के केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है। वहीं फाइबर के सेवन से तृप्ति की भावना बढ़ती है, जिससे आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास रहता है।
साथ ही केले में फाइबर के अलावा, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका मतलब हुआ कि केले के सेवन से आपको लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं, जिससे फिर एनर्जी के लिए आपकी बॉडी को कम भोजन की जरूरत होती है।
वजन बढ़ाने में मददगार?
एक मीडियम साइज के केले में लगभग 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। अगर सीमित मात्रा से ज्यादा केले का सेवन किया जाए तो वजन बढ़ सकता है। जो केला पका होता है उसमें नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जिनमें ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज शामिल हैं। इससे आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, लेकिन प्रोटीन और हेल्दी फैट के बिना बड़ी मात्रा में इनका सेवन वजन बढ़ाने में योगदान दे सकता है। ऐसे में जरूरी है कि जिस तरह की आपकी जरूरत है उसी प्रकार केले का सेवन करें।
ध्यान रखने योग्य बातें
वेट लॉस चाहते हैं तो दिनभर में केवल एक या दो केले का ही सेवन करें और वेट गेन के लिए सादा केला खा सकते हैं। जबकि वेट लॉस की स्थिति में केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को संतुलित करने के लिए इसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों जैसे दही, नट बटर या कॉटेज पनीर के साथ खाएं। वेट गेन चाहते हैं तो केले से शेक या स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। वेट गेन के मामले में किसी भी समय दूध के साथ दो या तीन केले ले सकते हैं। और वेट लॉस में वर्कआउट से पहले एक से दो केले खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
