बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आने वाली हैं। ऐसे में फैंस उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। कियारा सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के चलते भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। फीमेल फैंस तो कियारा की ग्लोइंग स्किन का राज जानने के लिए हर समय एक्साइटेड रहते हैं। ऐसे में यदि आप भी एक्ट्रेस जैसी स्किन चाहती हैं तो आज आपको उनकी खूबसूरती का राज बताते हैं।
मेकअप उतारकर सोती हैं कियारा
कियारा का शैड्यूल ऐसा है कि उन्हें हर समय मेकअप में रहना पड़ता है लेकिन उनका कहना है कि जब भी वो सोने के लिए जाती हैं तो मेकअप उतारना नहीं भूलती। रात को सोने से पहले वह मेकअप रिमूव करके सोती हैं। इसके बाद वह चेहरे को धोकर त्वचा को मॉइश्चराइज करके ही सोती हैं।

बेबी ऑयल लगाती हैं जरुर
मेकअप उतारने के लिए एक्ट्रेस बेबी ऑयल भी इस्तेमाल करती हैं। उनका मानना है कि बेबी ऑयल स्किन पर लगाने से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। त्वचा भी सॉफ्ट, ग्लोइंग और मॉइश्चराइज नजर आती है।
डाइट का रखती हैं खास ध्यान
उनका मानना है कि स्किन की केयर करने के लिए डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। एक्ट्रेस का मानना है कि त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए अंदर से बॉडी का भी हेल्दी होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि ग्रीन जूस और हेल्दी चीजों का सेवन करने से आपकी स्किन और बॉडी हेल्दी रहेगी।
लेती हैं पूरी नींद
कियारा का मानना है कि हेल्दी स्किन के लिए लाइफस्टाइल का अच्छा होना भी जरुरी है। उनका मानना है कि हेल्दी आदतों को अपनाने से ही स्किन पर नैचुरल ग्लो बना रहेगा और त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलेगी।

फिटनेस पर भी करती हैं फोकस
अगर आप फिट हैं तो आपकी सिर्फ बॉडी ही हेल्दी नहीं रहेगी बल्कि त्वचा में भी ग्लो आएगा। ऐसे में कियारा भी इसी चीज पर ज्यादा जोर देती हैं। वह कार्डियो और नॉर्मल एक्सरसाइज के साथ खुद को फिट रखने की कोशिश करती हैं। उनका कहना है कि यदि आप अंदर से हेल्दी रहेंगे तो बाहर से भी स्किन ग्लो करेगी।
