बहुत जरूरी है कि आपके शरीर में मेटाबॉलिज्म ठीक तरीके से काम करे। अगर मेटाबॉलिज्म ठीक तरीके से काम नहीं करेगा तो आपका भोजन ऊर्जी में न बदलकर फैट में बदल सकता है। जिससे आपको बहुत सी परेशानियां हो सकती है। इसलिए हम आपके कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ लाएं हैं जिनकी मदद से आप अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकते हैं।

चिली पेपर्स

इनके तीखेपन का जिम्मेदार कैप्साइसिन नाम का एक कंपाउंड होता है और इसमें शरीर में फैट और कैलोरी घटाने की शक्ति होती है और इसी तरह अस्थाई रूप से मेटाबॉलिज्म को बढ़ने का मौका मिलता है।

अदरक

अदरक में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के अच्छे गुण पाए जाते हैं। जिन्हें वजन कम करना है, मोटापा घटाना है तो वे इसका सेवन जरूर करे।

लीन प्रोटीन

टर्की फिश, दालें, टोफू जैसे पदार्थों को पचाने में ज्यादा ऊर्जी लगती है और इस वजह से खाने का तापीय प्रभाव बढ़ जाता है और मोटाबॉलिज्म को एक तरह से बढ़ावा मिल जाता है।

एप्पल साइडर विनेगर

कुछ शोध बताते हैं कि अगर एप्पल साइडर विनेगर का सुबह खाली पेट सेवन किया जाए तो एक तो उससे मेटाबॉलिज्म बढे़गा और साथ ही फैट भी बर्न होगा।

साबूत अनाज

आपको बता दें कि ओट्स, ब्राउन राइस और क्नोवा में पूरी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इससे आपके शरीर का शूगर लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे आपको संतुष्टि मिलती है और मोटाबॉलिज्म ठीक रहता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *