पहले ऐसा होता था कि लोग हवाई जहाज में सफर करने के दौरान फोन रखकर चुपचाप बैठते थे, क्योंकि उस समय हवाई जहाज में वाईफाई की सुविधा नहीं होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। दरअसल, एयर इंडिया ने ये घोषणा की है कि अब से एयर इंडिया की फ्लाइट में Wi-Fi सुविधा मिलेगी। जिसके साथ लोग अपने ऑफिस का काम कर पाएंगे, फोन पर बात कर सकेंगे और वीडियो कॉल। इस वजह से फ्लाइट में भी स्क्रीन टाइम जारी रहेगा।

लेकिन अगर आप समझदार हैं तो ये समझना चाहिए कि लोगों को फ्लाइट में फोन के इस्तेमाल से बचना चाहिए। खुद को थोड़ा समय देना चाहिए और स्क्रीन टाइम कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लाएं हैं जिसकी मदद से आप अपने आपको फ्लाइट में फोन के इस्तेमाल से दूर रख खुद को क्रिएटिव रख सकेंगे। इससे आपका दिमागी सेहत भी ठीक रहेगी।

फ्लाइट में करें ये काम

खिड़की से दुनिया देखें और किताबें पढ़ लें

फोन देखने के अलावा आप बाहर देख सकते हैं। खिड़की से बाहर प्राकृति देख सकते हैं और मी टाइम को एंजॉय कर सकते हैं। ऊपर से देखने पर आपको अच्छा लगेगा और मन को शांति मिलेगी। इससे आपको खुशी मिलेगी और एंग्जायटी से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप बुक रीडिंग कर सकते हैं। फ्लाइट में खाली समय में कुछ पढ़ें, इससे आप में कुछ एड ऑन होता है और सुकूनदेह महसूस होता है।

सोना और डायरी लिखना

जो भी फ्लाइट में खाली समय मिले उसमें सो जाएं। इस तरह का पावर नैप आपको बेहतर महसूस करवाएगा। एक तो आपको आराम मिलेगा और साथ ही बेहतर भी महसूस होगा। साथ ही आप डायरी लिख सकते हैं। डायरी लिखने की आदत एंग्जायटी कम करने में मददगार होती है। इससे आपको बेहतर महसूस होता हैं।

गाने सुनना

गाने सुनना हर किसी को लगभग पसंद ही होते हैं। अगर अपनी बात करूं तो मैं काम के वक्त भी गाने सुनना पसंद करती हूं और हमेशा अपने साथ हैडफॉन रखती हूं क्या पता कब मुझे सुनने पड़ जाए। फ्लाइट में शांति से बैठकर अपनी पूरी प्लेलिस्ट सुन सकते हैं। इससे आपका मूड बूस्ट होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *