आज मेडिकल के क्षेत्र में कई तरह की नई चीजें देखने को मिल रही हैं। कहीं सूअर की किडनी इंसान में ट्रांसप्लांट की जा रही है तो कहीं कुत्ते का हार्ट का ऑपरेशन किया जा रहा है। अब ऐसे में द्वितीय विश्व युद्ध और कोरिया युद्ध में योगदान दे चुके 98 वर्षीय ऑर्विले एलेन की मृत्यु के बाद उनका लीवर एक बुजुर्ग महिला के शरीर में ट्रांसप्लांट किया गया है।

सबसे उमदराज अंगदान व्यक्ति बने

बता दें दक्षिण पूर्वी मिसौरी के ग्रामीण क्षेत्र में बतौर शिक्षक के रूप में काम करने वाले एलेन लीवर दान करने वाले अमेरिका के सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन चुकें हैं। भले ही वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीँ इसकी जानकारी अंग प्रत्यारोपण से जुड़ी संस्था ‘मिड-अमेरिका ट्रांसप्लांट’ ने दी है। इस संस्था के अनुसार, एलेन की मृत्यु 29 मई को हुई थी और उनका लीवर सफलतापूर्वक 72 वर्षीय एक महिला के शरीर में ट्रांसप्लांट कर दिया गया।

सर में चोट लगने से हुई थी मौत

बता दें एलेन की बेटी लिंडा मिशेल ने जानकारी शेयर करते हुए बताया कि एलेन 27 मई को मिसौरी के पोपलर ब्लफ में अपने घर में तूफान के मलबे को हटाते हुए गिर गये थे, जिस वजह से उनके सिर में चोट लगने से उनकी जान चली गयी। मिशेल ने ये भी बताया कि इस घटना से पहले तक उनके पिता एलेन इस उम्र में भी पूरी तरह स्वस्थ थे, उन्हें किसी तरह की कोई भी शारीरिक दिक्कत नहीं थी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *