सर्दियों का मौसम बच्चों की सेहत के लिहाज से बहुत नाजुक होता है। इस मौसम में ठंडी हवाएं, बढ़ा हुआ पॉल्यूशन और इंफेक्शन बच्चों के फेफड़ों को ज्यादा प्रभावित करते हैं। इसके अलावा सर्दियों में इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है जिसके कारण फेफड़ों से संबंधी समस्याएं जैसे कि खांसी, जुकाम और अस्थमा का खतरा रहता है। सही देखभाल और उपायों के साथ आप अपने बच्चों के फेफड़ों को हेल्दी रख सकते हैं। तो चलिए आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए 5 ऐसे तरीके बताते हैं जिनके जरिए बच्चों के पेफड़े मजबूत और स्वस्थ रहेंगे।
हेल्दी और गर्म चीजें खिलाएं
सर्दियों में बच्चों के फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए उन्हें ऐसे फूड्स दे जो कि पोषण से भरपूर हों।
. आप उन्हें गुनगुना दूध, हल्दी और शहद दे सकते हैं।

. इसके अलावा उनकी डाइट में गाजर, चुकंदर और हरी सब्जियां जैसे कि पालक और मेथी जरुर शामिल करें।
. विटामिन-सी युक्त फ्रूट्स जैसे संतरा, नींबू और आंवला उन्हें खिलाएं।
. बादाम, अखरोट और किश्मिश जैसे ड्राई फ्रूट्स बच्चे के फेफड़ों को मजबूत बनाएंगे।
बच्चों का सर्दी से बचाव करें
. इस मौसम में बच्चों को गर्म कपड़े पहनाएं क्योंकि इस मौसम में उनके शरीर को गर्म रखना जरुरी है।
. बच्चे को गुनगुने पानी से नहलाएं।

. सिर, कान और गर्दन की ठंडी हवाओं से बचाने के लिए उन्हें टोपी और मफलर जरुर पहनाएं।
. हीटर का इस्तेमाल जब भी करें तो कमरे में एक कटोरी में पानी जरुर रखें ताकि हवा में नमी रहें।
रुटीन में एक्सरसाइज करवाएं
.भले ही मौसम ठंडा हो लेकिन बच्चों को एक्टिव जरुर रखें।
. उन्हें सुबह-सुबह योगासन करवाएं। इसके अलावा अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम बच्चों को करवाएं। खेलकूद और दौड़ भाग वाले खेल बच्चों को जरुर खिलाएं।
. यदि बाहर मौसम अच्छा नहीं है तो बच्चों को घर के अंदर ही हल्की एक्सरसाइज जरुर करवाएं।
बच्चों के लिए साफ रखें घर की हवा
. घर की हवा का साफ होना बहुत जरुरी है खासकर सर्दियों के मौसम में क्योंकि इस दौरान खिड़कियां और दरवाजे बंद होते हैं।
. आप एयर प्यूरीफॉयर इस्तेमाल कर सकते हैं।
. धूम्रपान बिल्कुल भी न करें। इसके अलावा बच्चों को किसी भी तरह के धुएं से दूर ही रखें।

. कमरे अच्छी तरह से साफ रखें। किसी भी तरह की धूल-मिट्टी से बच्चों को बचाएं।
. घर के अंदर ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधे जैसे कि एलोवेरा और मनी प्लांट लगाएं। यह हवा को नैचुरली शुद्ध करेंगे।
घरेलू तरीके भी आएंगे काम
बच्चे के फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए आप कुछ नैचुरल उपाय भी अपना सकते हैं।
. बच्चों को गुनगुने पानी में शहद और अदरक का रस मिलाकर दें।
. भाप जरुर दिलवाएं। इससे भी सर्दी और जकड़न से उनको राहत मिलेगी।
. तुलसी, अदरक और मुलेठी से बना काढ़ा बच्चों को पिलाएं।
. हल्दी वाला दूध उनके लिए फायदेमंद साबित होगा।

इन टिप्स को फॉलो करके आप बच्चे के फेफड़े हेल्दी रख सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
