परफ्यूम या डियोड्रेंट सभी की लाइफस्टाइल का हिस्सा बने हुए हैं। ऑफिस, पार्टी या दोस्तों को मिलने जाना हो तो बिना परफ्यूम के बिना जाया नहीं जाता। इसकी धीमी-धीमी खुशबू आपको भले अच्छी लगे लेकिन यह आपके बच्चे की हेल्थ बिगाड़ देगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो परफ्यूम को बनाने के लिए कई तरह के कैमिकल और आर्टिफिशियल कलर्स इस्तेमाल होते हैं। ऐसी चीजें छोटे बच्चों को स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाएगी। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि परफ्यूम लगाने से बच्चों को क्या-क्या परेशान होगी।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DDD8bk6zys-/?utm_source=ig_web_copy_link

परफ्यूम लगाने से बच्चों को होगी ये प्रॉब्लम्स

डॉ. तरुण के मुताबिक, पेरेंट्स के तौर पर सभी अपने बच्चों के लिए अच्छी हेल्थ और स्वास्थ्य के अनुसार अच्छा इनवॉयरनमेंट चाहते हैं। परफ्यूम की सुगंध तो बहुत अच्छी होती है लेकिन वो आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।

एलर्जी

छोटे बच्चों की स्किन बहुत सेंसिटिव होती है। ऐसे में जब पेरेंट्स परफ्यूम लगाएंगे तो बच्चों को एलर्जी हो सकती है। परफ्यूम की खुशबू के कारण बच्चों की स्किन पर चकत्ते और खुजली होने लगेगी। इसके अलावा परफ्यूम के छोटे कण नाक के जरिए शरीर में जाकर छींक आने का कारण बनेंगे।

आंखों में होगी जलन

परफ्यूम में पाए जाने वाले छोटे-छोटे कण यदि बच्चों की आंख में चले जाएं तो इससे जलन, खुजली और पानी आने लगेगी। कुछ मामलों में तो इसके कण आंखों में सूजन का कारण बनेंगे।

सांस लेने में दिक्कत

तेज खुशबू छोटे बच्चों के सांस लेने की प्रक्रिया पर भी असर डालेगी। छोटे बच्चों का श्वसन तंत्र बहुत नाजुक होता है। इसे विकसित होने में भी समय लगता है। ऐसे में परफ्यूम के कैमिकल उनके छोटे वायुमार्ग को परेशान कर देंगे जिसके कारण उन्हें सांस लेने में दिक्कत होगी। इसके अलावा परफ्यूम के छोटे कण वायुमार्ग में जाकर अस्थमा का कारण भी बनेंगे।

इंद्रियां होगी खराब

एक बच्चे के लिए गंध बहुत सेंसिटिव होती है। इसके जरिए वह किसी भी व्यक्ति से संबंध बना सकते हैं लेकिन परफ्यूम की गंध इतनी तेज होती है कि इसके कारण बच्चों की इंद्रिया भी खराब हो सकती है। ऐसे में उन्हें किसी के साथ रिश्ता बनाने और दूसरों को जानने में मुश्किल होगी।

हार्मोन हो जाएंगे अंसुतलित

आप शायद इस बात को सुनकर थोड़ा हैरान हो लेकिन परफ्यूम का इस्तेमाल करने से हार्मोन असंतुलित होंगे। इसमें पाए जाने वाले फथैलेट्स छोटे बच्चों का शारीरिक हार्मोन बैलेंस बिगाड़ देगी। कम उम्र में हार्मोन अंसतुलन होने के कारण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर होगा। इसके कारण उनकी हाइट कम होगी, भ्रम की स्थिति और फूड्स पदार्थ एलर्जी होगी।

परफ्यूम की जगह चुनें ये ऑप्शन

. कोशिश करें कि बच्चों के पास जाने से पहले कोई कैमिकल वाला परफ्यूम या एसेंशियल ऑयल लगाएं।

. जब भी परफ्यूम लगाया हो तो यह ध्यान रखें कि बच्चे पास न हों।

. इसका प्रयोग सीमित मात्रा में करें ताकि इसमें पाए जाने वाले कण बच्चों के संपर्क में न आएं।

. परफ्यूम की जगह आप फ्रेश कपड़े पहनें ताकि प्राकृतिक खुशबू का एहसास हो।

इस बात का भी रखें ध्यान

परफ्यूम, डियो या इत्र की खुशबू आपको भले ही अच्छी लगे लेकिन यह हेल्थ के अनुसार, बच्चों के लिए नुकसानदायक होगी। छोटे बच्चों के लंग्स बहुत छोटे और नाजुक होते हैं यह परफ्यूम की खुशबू और कैमिकल्स बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे ऐसे में बच्चों के पास परफ्यूम लगाकर जाने से बचें इससे वो इंफेक्शन और बीमारियों से बचेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *