वेट लॉस ले के लिए जरूरी है कि आपका शुगर और कैलोरी पर कंट्रोल हो तो ये खीर आपको दोनों फायदे दे सकती है। हां, आपको अजीब लग रहा होगा और सोच रहे होंगे कि खीर में तो चीनी होती है तो ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन इस खीर में फाइबर के साथ कैलोरी कंट्रोल करने की भी क्षमता है। इस खीर में प्रोटीन है और फाइबर भी है जो कि उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि तेजी से अपना वजन घटा रहे हैं या फिर वेट लॉस जर्नी में हैं।

शकरकंद की खीर

इस खीर को बनाने के लिए आपको चाहिए शकरकंद, दूध और ड्राई फ्रूट्स। सबसे पहले शकरकंद को उबाल ले और फिर छील लें। अब इसे दूध में मैश करके पका लें और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर अच्छी तरह से दूध को गाढ़ा कर लें। लीजिए आपकी वेट लॉस खीर तैयार है।

दूसरा तरीका

आप इसे एक दूसर तरीके से भी बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना है कि शकरकंद को छिलकर, धोकर काट लें। एक कुकर में थोड़ा सा घी डालें, शकरकंद डालें और फिर भून लें। इसके बाद दूध डालें और दो से तीन सीटी का वेट करें। जब कुकर ठंडा हो जाए तो खीर को मैश करके अच्छी तरह से मिला लें। मिलाने के बाद इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल लें और सेवन कर लें।

वेट लॉस से इसका क्या संबंध?

आपको बता दें कि शकरकंद की खास बात ये है कि इसमें फाइबर होने के साथ-साथ रफेज की भी अच्छी मात्रा होती है और तभी ये वेट लॉस करने वालों के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा फाइबर आंतों की गति को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इस खीर को खाने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती, क्योंकि ये कैलोरी कंट्रोल करने में मददगार है। साथ ही दूध में प्रोटीन होता है जो बॉडी बिल्डिंग और वेट लॉस एक्सरसाइज के लिए जरूरी होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *