ड्रैगन फ्रूट आपने कभी न कभी तो खाया होगा, क्योंकि मार्किट में तो अब ये आसानी से मिल जाता है। बच्चे इसे देखकर काफी खुश होते हैं क्योंकि ये दिखने में बहुत सुंदर लगता है। ये लाल और हरे रंग का ऑक्टोपस जैसा दिखता है और ये शरीर को काफी फायदे देता है। लोगों के अंदर इस फल को लेकर कोई ज्यादा जानकारी नहीं है और तभी लोग इसे कम खाते हैं। तो आज आप जानें इस आर्टिकल की मदद से कि ड्रैगन फ्रूट कैसे खाना चाहिए और क्या है इसे खाने का सही तरीका।
सर्दियों में ड्रैगन फ्रूट
इसे खाने के सही तरीका है कि इसे आफ धोकर खाएं और दो स्लाइस में कांटे। फिर चम्मच से निकालकर गूदे को खा लें। दूसरे तरीका है कि आप गूदे से छिलका धीरे से निकालकर और फिर इसे खा लें। लेकिन आपको ध्यान रखना है कि बिना छिले इसे ना खाएं।
खाने का समय
आपको इस फल को नाश्ते के बाद खाना है। आपको बता दें कि नाश्ते के बाद फल का सेवन पाचन तंत्र को तेजी से काम करने में मदद करता है। इससे चीनी जल्दी से टूट जाती है और उसे सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए ड्रैगन फ्रूट को बीच में खाएं।
रात को खा सकते हैं?
ड्रैगन फ्रूट को रात में खाने से काफी फायदे मिल सकते हैं। इससे एक तो डाइजेशन तेज होता है और दूसरा वेट लॉस में लाभकारी है। साथ ही रात को खाने से नींद भी अच्छी ाती है और फिर हार्मोनल हेल्थ भी सही रहती है।
Dragon Fruit के फायदे
Good for Skin
सबसे पहले ये फल विटामिन सी और कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। इन दोनों चीजों से शरीर में कोलेजन बूस्ट होता है और एजिंग कम हो जाती है। साथ ही सेल्स एजिंग झुर्रियों में कमी आती है। इससे स्किन में लोचता बढ़ाती है और फिर फाइन लाइन्स में कमी लाता है।
Good for Hair
प्रदूषण के कारण बालों को जो नुकसान होता है वे कम हो जाते हैं, क्योंकि ड्रैगन फ्रूट में कैरोटीनाएड्स और हेल्दी फ्लेवोनोइड्स होते हैं। इससे बाल मुलायम और चमकदार बनते हैं, जिससे उनकी खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही इससे बालों का टैक्सचर सही होता है।
Weight Loss
वजन घटाने में भी ड्रैगन फ्रूट बहुत फायदेमंद है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कि पाचन क्रिया को तेज करता है और वजन घटता है। वेट लॉस के लिए इसे सलाद के रूप के साथ-साथ स्मूदी के रूप में भी खा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
